
Common Breakfast Mistakes In Hindi: ब्रेकफास्ट दिन का सबसे पहला मील होता है इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। इससे शरीर को दिनभर के कामों के लिए जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है। हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण हम अपने ब्रेकफास्ट को लेकर अक्सर कई गलतियां कर बैठते हैं। इसकी वजह से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। अगर आपसे पूछा जाए कि आप नाश्ते में क्या खाते हैं? तो आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब चाय-बिस्कुट, चाय-रस, ब्रेड-बटर, पराठा या फिर हाफ फ्राई होगा। यहां तक कि कुछ लोगों के पास तो सुबह नाश्ता करने तक का समय नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेकफास्ट स्किप करना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? इससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। हम अक्सर अपने ब्रेकफास्ट को लेकर कौन सी सामान्य गलतियां करते हैं, इनसे किस तरह बचा जा सकता है और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स क्या हो सकते हैं, इनकी जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट मनोली मेहता में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आइए, जानते हैं विस्तार से -
भूलकर भी न करें ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये 5 गलतियां - 5 Common Breakfast Mistakes To Avoid In Hindi
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन का ना होना
हम में से ज्यादातर लोग अपने नाश्ते में प्रोटीन को शामिल नहीं करते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए प्रोटीन कितना जरूरी है? यह पेट के लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
फाइबर का सेवन न करना
सुबह के नाश्ते में फाइबर का सेवन जरूरी होता है। यह पेट के लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। फाइबर के सेवन से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए भी बेहद उपयोगी है।
ब्रेकफास्ट में हेल्दी फैट्स को शामिल न करना
ब्रेकफास्ट में हेल्दी फैट्स को शामिल न करना भी एक कॉमन मिस्टेक है, जो ज्यादातर लोग करते हैं। हेल्दी फैट्स हमारे ब्रेन हेल्थ, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में हॉर्मोन्स को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ता ना करने से आपको हो सकते हैं ये नुकसान, हो सकते हैं बीमारियों के शिकार
पैक्ड जूस का सेवन करना
अगर आप भी ब्रेकफास्ट में पैक्ड जूस का सेवन करते हैं, तो यह सही ऑप्शन नहीं है। दरअसल, फल का जूस निकालने पर इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। जबकि, साबुत फल में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह हमारी बॉडी में शुगर के अवशोषण को रोकता है। साथ ही, इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी बहुत अधिक होते हैं।
शुगर और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना
अगर आप नाश्ते में ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। इनके सेवन से न सिर्फ आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है, बल्कि वजन भी बढ़ सकता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के तौर पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं -
- दही के साथ पनीर का पराठा
- सब्जियों और टोस्ट के साथ अंडा भुर्जी
- सीड्स के साथ ओटमील
- सीड्स,नट्स और फ्रूट्स के साथ योगर्ट
- अंडे और एवोकाडो के साथ ब्लूबेरीज
ब्रेकफास्ट से जुड़ी गलतियों से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स - Tips To Avoid Common Breakfast Mistakes In Hindi
- ब्रेकफास्ट में कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन शामिल करें।
- फ्रूट्स जूस की जगह साबुत फ्रूट लें।
- पूरे हफ्ते ब्रेकफास्ट में क्या खाना है इसकी प्लानिंग पहले से ही कर लें।
- सुबह चाय या कॉफी पीने से पहले कम से कम 2 गिलास पानी पिएं।