
हम आपकी त्वचा, चेहरे और बालों को चमकाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं। ओरल हेल्थ के नाम पर हम लोग केवल सुबह दांतों को एक बार सफाई करते हैं। जबकि कुछ लोग तो दांतों की सफाई भी सही तरह से नहीं करते हैं। ऐसे में उनको दांतों और मसूड़ों संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। आपने महसूस किया होगा कि आज के दौर में अधिकतर लोगों को मसूड़े ढीले होने पर, दांतों में कैविटी और कीड़े लगने के समस्या होने लगी है। जबकि दांतों का पीला होना तो एक आम समस्या बन गई है। इन समस्याओं को दूर करने के आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इसमें लौंग का उपयोग सालों से किया जा रहा है। लौंग में सोडियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फाइबर, मैगनीज, आयरन, विटामिन के, सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ये तत्व आपके दांतों की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में लौंग के इस्तेमाल से कई समस्याओं के इलाज के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख में हम आपको दांतों और मसूड़ों की समस्या में लौंग के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
दांतों की समस्याओं के लिए लौंग है फायदेमंद - Cloves Benefits For Teeth In Hindi
दांतों की बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक
लौंग दांतों की बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करती है। लौंग के नियमित इस्तेमाल से मसूड़ों की कई समस्याएं दूर होती है और प्लाक बनने का खतरा कम हो जाता है। बैक्टीरिया दांतों को खराब करने लगते हैं और लौंग दांतों से बैक्टीरिया को धीरे-धीरे कम करती है। जब आप दांतों से इनेमल को कम करने के लिए लौंग का उपयोग करते हैं तो इससे आपको कैविटी होने की संभावना भी कम हो जाती है। आप लौंग को उबालकर इसका कुल्ला कर सकते हैं या लौंग का तेल भी दांतों पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : दांतों के लिए क्यों जरूरी है टीथ स्केलिंग? जानिए इसके फायदे
दांतों के पीलापन दूर करने में सहायक
लौंग से आप अपने दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार रात को सोने से पहले लौंग का तेल दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके साथ ही आप लौंग से तेल से मसूड़ों की मसाज करते हैं तो इससे मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों पर पकड़ बनाए रखते हैं।
दांतों के दर्द को करें दूर
लौंग में यूजेनॉल नाम का एक कैमिकल पाया जात है। लौंग में एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। जब आपके दांतों में दर्द होता है तो आप एक लौंग को मुंह में रखकर चबाएं। जब लौंग का रस दांतों पर लगता है तो इससे दर्द में आराम मिलता है।
दांतों को मजबूत बनाने में सहायक
लौंग में मैग्नीशियम पाया जाता है। लौंग दांतों को मजबूत बनाने का काम करती है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल और मैंगनीज हड्डियों को सुरक्षित बनाने में सहायक होते हैं। यदि आप लौंग का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके दांत मजबूत होने लगते हैं। साथ ही वह समय से पहले टूटते नहीं हैं।
दांतों का प्लाक दूर करने में सहायक
दांतों को सही से साफ न कर पाने की वजह से इनमें प्लाक जमा होने लगता है। दांतों को कौने-कौने से साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। साथ ही ब्रश जल्द करने से दांतों में गंदगी बनी रहती है। लौंग का उपोयग करने से आप दांतों के प्लाक को साफ कर सकते हैं। लौंग दांतों पर जमी गंदगी को साफ करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : नींबू से दांत कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके जिनसे आएगी दांतों में चमक
दांतों का लौंग इस्तेमाल करने का तरीका - How To Use Clove For Teeth Problem In Hindi
- दांतों पर लौंग लगाने के लिए आप दो से चार लौंग की कली ले लें।
- इसके बाद इसे पानी में उबाल लें।
- इस पानी से आप कुल्ला कर सकते हैं।
- इसके अलावा बाजार से आप लौंग का तेल खरीद लें।
- इसे दांतों पर लगाने से भी दांतों की कई समस्याए दूर होती है।