Clay Vs Mud Mask: क्ले मास्क या मड मास्क, पिंपल्स वाले चेहरे के लिए कौन सा फेस मास्क है ज्यादा फायदेमंद?

क्ले मास्क और मड मास्क का इस्तेमाल आज कल बहुत से लोग करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Clay Vs Mud Mask: क्ले मास्क या मड मास्क, पिंपल्स वाले चेहरे के लिए कौन सा फेस मास्क है ज्यादा फायदेमंद?

क्ले मास्क (Clay Mask) और मड मास्क  (Mud Mask), दोनों ही अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण कई लोगों की पसंद है। पर ऑयली स्किन और एक्ने वाले चेहरे की परेशानी दूसरे स्किन वाले लोगों से अलग होती है। ऐसे में आंख बंद करके आप किसी भी फेस मास्क को ऑयली स्किन पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बात अगर क्ले मास्क और मड मास्क की करें, तो भले ही ये दोनों ही लाभकारी गुणों से भरपूर हों, पर जरूरी नहीं कि ये दोनों ही ऑयली फेस के लिए भी फायदेमंद हो। आज हम आपको इन दोनों फेस मास्क (Clay Mask Vs Mud Mask) के बीच का अंतर बताएंगे और जानेंगे कि इनमें से कौन सा मास्क ऑयली और पिंपल्स वाले चेहरे के लिए (Masks for Acne-Prone Skin)ज्यादा फायदेमंद है।

insideclaymask

मड मास्क (Mud Mask) 

मड मास्क त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और गंदगी और अशुद्धियों को त्वचा से साफ करते हैं। मड मास्क का एक खास गुण ये भी है कि ये थके हुए त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और डल चेहरे पर ताजगी लाता है। मड लगाने से त्वचा उज्ज्वल, नरम और साफ दिखाई देता है। मड मास्क को लोग अक्सर शहद और ग्रीन टी के साथ मिला कर इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा को अंदर से नमी मिलती है और इससे स्किन टिशूज की मरम्मत होती है, जिससे चेहरे को नेचुरल फेक्सिबिलिटी मिलती है और लंबे समय तक आप जवान दिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Apple for Skin: सर्दियों में भी ग्‍लोइंग और फ्लॉलेस त्‍वचा पाना है, तो इन 5 तरीकों से करें सेब का इस्तेमाल

क्ले मास्क (Clay Mask)

क्ले मास्क सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, क्ले मास्क चेहरे की अतिरिक्त गंदगी को अवशोषित करके साफ कर देता है और चेहरे से ऑयल और डर्ट को साफ कर देता है। साथ ही ये चेहरे से मृत त्वचा कोशिकाओं (डेड सेल्स) को बाहर निकालता है और चेहरे में रेडनेस और सूजन को कम करता है।

कौन है ज्यादा बेहतर? क्ले मास्क या मड मास्क (Clay Mask Vs Mud Mask)

पिंपल्स और एक्ने में क्ले मास्क

क्ले मास्क और मड मास्क, दोनों ही नेचुरल हैं पर दोनों के लाभ अलग-अलग हैं। दोनों के बीच मुख्य अंतर यह है कि मड मास्क में नमी वाले तत्व ज्यादा हैं, तो क्ले मास्क में सोखने वाले तत्व अधिक हैं। इसलिए क्ले मास्क उन लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है, जिनकी त्वचा ऑयली और पिंपल्स से भरी हुई है। ये पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए कि ऑयली स्किन पर नॉर्मल स्किन की तुलना में ज्यादा गंदगी रूक जाती है। जिससे, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी तेजी से बढ़ती है। तो, क्ले मास्क इस लिहाज से एक्ने वाले फेस के लिए ( Masks for Acne-Prone Skin)ज्यादा फायदेमंद है।

insidemudandclaymask

क्ले मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?

क्ले मास्क बनाने के लिए क्ले को पानी के साथ मिलाकर कर रख लें। फिर, इसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को तब तक फेंटे जब तक आपको एक गाढ़ा पेस्ट न मिल जाए।फिर, इस मास्क को धीरे से अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक बैठने दें। बाद में, इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप एक ऑयल फ्री त्वचा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Skin Care Routine: सर्दियों में अपनी त्वचा के प्रकार से ये स्किन केयर रूटीन अपनाएं, नहीं होगी रुखेपन की समस्या

ड्राई स्किन वालों के लिए मड मास्क

ड्राई स्किन वालों के लिए मड मास्क ज्यादा फायदेमंद है। ऐसा इसलिए कि इसमें ज्यादा नमी होती है और ये चेहरे में हाइड्रेशन बनाए रखता है। साथ ही ये त्वचा की टाइटनिंग भी करता है। दरअसल, जैसे-जैसे मिट्टी का मास्क सूखता जाता है, यह आपकी त्वचा को कसने की प्रक्रिया में मदद करता है। इसके अलावा, मड आपकी त्वचा में टिशूज की सफाई, मॉइस्चराइजिंग और मरम्मत के लिए बहुत कारगर है। 

insidemudmask

मड मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?

2 बड़े चम्मच मड मास्क लें और इसमें  2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 बड़े चम्मच लैवेंडर ऑयल मिला लें। फिर सबको मिला कर चेहरे पर लगाएं और  इस मास्क को लगभग 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में, इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप इस स्वस्थ और कोमल त्वचा पाएंगे।

इस तरह आप इन दोनों मास्क का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत और निखरी त्वचा पा सकते हैं। तो, अगर आपने इन दोनों फेस को अब तक ट्राई नहीं है तो, इसे ट्राई करें और इसके लाभों को जानें।

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

Skin Care Routine: सर्दियों में अपनी त्वचा के प्रकार से ये स्किन केयर रूटीन अपनाएं, नहीं होगी रुखेपन की समस्या

Disclaimer