
चीन के पॉल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू वायरस में म्यूटेशन पाया गया। यह वायरस पक्षियों से व्यक्तियों में जा सकता है साथ ही यह बर्ड फ्लू फैलने का बड़ा कारण बन सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इसकी वजह से चाइना और अन्य देशों में महामारी का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल शोधकर्ता इस वायरस के बदलाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शोधकर्ताओं ने इस वायरस के प्रभाव को जानने के लिए एक रिसर्च की थी, जिसमें पता चला कि यह वायरस इंसान को भी प्रभावित कर सकता है। H3N8 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (AIV) को कोरोना के बाद बड़ी महामारी के रूप में फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में वैज्ञानिक इसे लेकर काफी चिंतित हैं। H3N8 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस जानवरों में हवा के द्वारा एक से दूसरे में फैल सकता है। यह वायरस व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है इससे लोगों को रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रॉम होने की भी आशंका बढ़ जाती है। साथ ही यह जान का जोखिम भी बन सकता है। यह वायरस चिकन फ्लॉक्स के जरिए भी फैल सकता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर ये बर्ड फ्लू फैलता है तो इससे लोगों को कई गंभीर परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बीच क्या हमारी मुसीबत बढ़ा सकता है बर्ड फ्लू? जानें कोरोना काल में बर्ड फ्लू कितना खतरनाक है
बर्ड फ्लू से बचने के तरीके
बर्ड फ्लू होने के बाद इसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कुछ मामलों में यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है, जो कई बार मौत का कारण भी बन सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज करने के बजाय चिकित्सक से सलाह लें। बर्ड फ्लू से बचने के लिए मीट खाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। ऐसे में कच्चे अंडे खाने से भी बचें। किसी रेस्त्रां या खुले में चिकन, मटन या अंडे का सेवन करने बचें। चिकन और बर्तन के संपर्क मे आने से पहले उसे गर्म पानी से धोएं। ऐसे में बाहर की खुली चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए।
Read Next
आयुष मंत्रालय खोलेगा 12500 नए हेल्थ और वेलनेस सेंटर्स, इन राज्यों को दिए गए 720 करोड़ रुपये
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version