Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

Dengue Diet: डेंगू होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेंगे प्लेटलेट्स और जल्द मिलेगा आराम

बीमारी होने से अच्‍छा है कि उसे होने ही न दिया जाए। अपने आसपास के माहौल को साफ रखें और साथ ही कुछ जरूरी सावधानियां बरतें। इनसे आप चिकनगुनिया से बचे रह सकते हैं।

चिकनगुनिया का वायरस काफी खतरनाक हो सकता है। और यह बुखार होने के बाद काफी तकलीफ होती है। लेकिन, वो कहते हैं ना, सावधानी ही बचाव है। इसलिए बीमारी का आप पर धावा बोलने से पहेल ही आप उसे जड़ से खत्‍म कर दें यानि कि कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान रख हम इस बीमारी को दूर रखें।

मच्‍छर मारने के लिए धुआं छिड़कता व्‍यक्तिकोई नहीं चाहता कि उसके घर या आसपास बीमारी का साया हो। हर कोई खुशहाल जीवन व्यतीत करना चाहता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि बीमारियों को दूर करने के हर संभव उपाय अपनाये जाए। मौसम के बदलते ही नई-नई बीमारियां पनपने लगती हैं जिसके बचाव के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए न कि बीमारी आने के बाद उसका उपचार किया जाए। वर्तमान समय में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी महामारियों का बोलबाला है। कोई भी नहीं चाहेगा कि वह इन भयंकर बीमारियों का शिकार हो। चिकनगुनिया वायरल को थोड़ी सी सावधानी बरतकर रोका जा सकता है।

इसे भी पढें: डेंगू और चिकनगुनिया से दहली दिल्ली, डेंगू से 14 और चिकनगुनिया से 12 की मौत

चिकनगुनिया वायरस से कैसे बचें? 

  • घरों में पाइरेथ्रम घोल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही आसपास के क्षेञ में मेलाथियॉन का छिड़काव करवाया जाए।
  • मादा एडिस के प्रजनन को रोकने के लिए अपने घर और आसपास सफाई रखनी जरूरी है।
  • पानी की टंकियों और बर्तनों का ढक्कन कस कर बंद रखें। और व्यर्थ के सामान, जैसे बर्तन, टायर, नारियल के छिलके आदि को या तो नष्ट कर दें या इनमें पानी जमा न होने दें।
  • कूलर, पानी के अन्य भण्डारण चीजों को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करके सुखाएं। अगर ऐसा सम्‍भव न हो, तो सप्‍ताह में एक बार उसमें मिट्टी का तेल, कीटनाशक दवाई आदि का उपयोग करें।
  • आपके आसपास का माहौल हाइजनिक होना चाहिए। कमरा खुला हवादार हो लेकिन आसपास मच्छर न हों।
  • घर में पालतू पशु है तो उनका पीने का पानी समय-समय पर बदलें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए मच्‍छरदानी लगाकर सोएं।
  • एडिस मच्छर ज्यादातर दिन में काटता है, इसलिए शरीर को पूरा ढंक कर रखें। अच्‍छा रहेगा अगर आप पूरी आस्‍तीन वाली शर्ट पहनें।

इसे भी पढें: डॉक्टरों ने भी माना, चिकनगुनिया के लिए दवा से भी ज्यादा असरदार हैं ये 5 नुस्खे

चिकनगुनिया से ग्रसित रोगी क्या करें?

  • अपने आसपास और घर में सफाई रखने के अलावा रोगी को अपनी साफ-सफाई पर भी खूब ध्यान देना चाहिए।
  • चिकनगुनिया वायरल के पता लगने के बाद पूरी तरह से बेड रेस्ट करें।
  • डॉक्टर की सलाह को मानें यदि डॉक्टर हल्का–फुल्का व्यायाम करने के लिए कहे तो वह भी करे।
  • हेल्दी डाइट के साथ ही विटामिन 'सी' और प्रोटीन लें और हाई कैलोरी के फूड का इस्तेमाल करें।
  • चिकनगुनिया के दौरान अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
  • ऐसे में सकारात्मसक सोच होनी बहुत जरूरी है जो भी खाएं खुशी-खुशी खाएं।
  • घर का वातावरण खुशनुमा रखें। 
  • चिकनगुनिया से ग्रसित होने पर ज्‍यादा लोगों से न मिलें खासकर उन लोगो से जिन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत है।

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

शीतल बिष्ट ने इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है और पिछले 6 सालों से जर्नलिज्म के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस दौरान रेडियो और मीडिया एण्ड आर्ट कलैक्टिव के साथ काम किया है। ओन्ली माय हेल्थ वेबसाइट में शीतल ग्रूमिंग, डाइट एण्ड फिटनेस, हेल्थ, बीमारियों से जुड़े लेख लिखने मे माहिर हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2013 11:00 IST

    Published By : Sheetal Bisht

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content