Chhath Puja Fasting Tips To Stay Healthy: छठ पूजा का पर्व स बार 17 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य भगवान और उनकी बहन छठी मैया की अराध्ना की जाती है। इस दौरान बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। यह त्योहार बिहार, झारखंड और यूपी में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस त्योहार में रखे जाने वाला व्रत काफी कठिन होता है। ऐसे में व्रती को कई दिन पहले से ही सेहत का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। जिससे उस दिन कमजोरी न आए और व्रत भी अच्छे से रखा जाए। छठ पूजा में व्रती लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। पहले दिन नहाय खाय होता है, जिस दिन व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। उसके बाद से उनका व्रत शुरू होता है। लगातार 36 घंटे तक अन्न और जल का सेवन न करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से जानेंगे, ऐसी टिप्स के बारे में जिनको फॉलो करने से व्रती की सेहत अच्छी रहेगी और कोई समस्या नहीं आएगी।
1.छठ पूजा के दौरान प्रसान बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों को धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि सब्जी के साथ सूखी सामग्री प्रयोग की जाने वाली चीजों को भी ताजी ही इस्तेमाल करें।
2. छठ पर्व से पहले और उसके दौरान पैकेट जूस पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में डिहाइड्रेट होने के साथ शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इस समस्या से बचाव के लिए घर पर ही ताजे फलों को जूस निकालें। बाहर के जूस में प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
3. छठ का व्रत रखने से पहले व्रती को कार्ब्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में शकरकंद, मक्का, क्विनोआ, ब्राउन चावल और जई जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा और फाइबर प्रदान करते हैं जो आपको लंबे समय तक उपवास के दौरान पेट भरा रहने में मदद करेंगे।
4. व्रती को उपवास शुरू करने से पहले ऐसे भोजन का चुनाव करना चाहिए, जो पचने में आसान हो। इस दौरान अधिक चीनी और मिठाइयाँ खाने से बचना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है और प्यास भी कम लगती है।
5. छठ के व्रत में साफ-सफाई के साथ भूलकर भी प्याज, लहसुन, मसाले, अंडे, मांस और मदिरा का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान सात्विक भोजन बनाएं और उसे ही ग्रहण करें।
इसे भी पढ़ें- Air Pollution: दिवाली के बाद फिर से बिगड़ी दिल्ली की आबोहवा, अस्थमा समेत इन 5 बीमारियां का बढ़ा खतरा
6. अगर आपके घर में कोई छठ पूजा का व्रत रख रहा है, तो इस बात का विशेष ख्याल रखें कि बच्चों व्रत में इस्तेमाल होने वाली चीजों से दूर रखें। क्योंकि अक्सर बच्चे बिना हाथ धोएं गंदे हाथों से सामान छू लेते हैं। गंदे हाथों से सामान को धूने के बाद इसके इस्तेमाल से बचें।
7. छठ पूजा का व्रत रखने वाले को धूप में जाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्रती को प्यास लग सकती है और शरीर में कमजोरी भी बढ़ सकती है। साथ ही व्रती को शारीरिक श्रम करने से भी बचना चाहिए। ज्यादा काम करने से शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है।
8. छठ का व्रत रखने वाले व्यक्ति को कम से कम बोलना चाहिए क्योंकि ज्यादा बोलने से गला ज्यादा सूखता है और प्यास भी अधिक लगती है। छठ का व्रत रखने के दौरान व्रती को कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम बोले ऐसा करने से शरीर की एनर्जी बनी रहेगी और प्यास भी कम लगेगी।
9. छठ का व्रत काफी लंबा होता है। ऐसे में व्रती को कमजोरी और प्यास लग सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए व्रती को आइस क्यूब को कपड़े मे बांध कर गर्दन और चेहरे पर लगानी चाहिए। ऐसा करने से प्यास का एहसास कम होगा और ब्लड वेसल्स को भी आराम होगा।
10. व्रती का व्रत हो जाने के बाद अपने उपवास को ऐसी चीजों को खाकर या पीकर खोलना चाहिए, जो पचाने में आसान हो जैसे जैसे नींबू पानी और छाछ। व्रती को अधिक तला भुना खाने से बचना चाहिए। व्रत खोलने के लिए हल्के भोजन का चयन करें।
छठ पूजा के दौरान व्रत रखते समय इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik