Doctor Verified

क्या दाद (रिंगवर्म) एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can Ringworm Spread From Person To Person: दाद या रिंगवॉर्म एक फंगल इंफेक्‍शन है जो आपकी त्वचा की ऊपरी परत पर विकसित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दाद (रिंगवर्म) एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can Ringworm Spread From Person To Person: दाद स्किन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, इस बीमारी में स्किन खुजली के साथ लाल रंग के चकत्ते बन जाते हैं। दाद को रिंगवर्म (Ringworm) भी कहा जाता है। यह बीमारी एक तरह का फंगल इन्फेक्शन है, जो स्किन की ऊपरी परत पर होती है। बरसात और मानसून के मौसम में दाद, खाज और खुजली जैसी परेशानियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। दाद की समस्या में मरीज को खुजली और जलन के अलावा कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर के किसी हिस्से में विकसित होने के बाद यह पूरे शरीर में भी फैल सकता है, जो कि बहुत गंभीर माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या दाद संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है और इसके कारण क्या हैं?

क्या दाद एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है?- Can Ringworm Spread From Person To Person in Hindi

जैसा कि हमने आपको बताया कि दाद या रिंगवर्म एक तरह का फंगल इन्फेक्शन है, जो स्किन को प्रभावित करता है। इस बीमारी को टिनिया कॉर्पोरिस भी कहा जाता है। हाथ-पैर और गले के अलावा प्राइवेट पार्ट्स में दाद जल्दी फैलता है और शरीर के किसी भी हिस्से की स्किन को प्रभावित कर सकता है। बाबू इश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि, "दाद की बीमारी एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने और उसके इस्तेमाल की चीजों को छूने या इस्तेमाल करने से भी दाद का खतरा बढ़ जाता है।"

Can Ringworm Spread From Person To Person

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी दाद-खाज से परेशान हैं, तो जानें क्‍या हैं इसके कारण, लक्षण और उपचार

अगर आप दाद से संक्रमित व्यक्ति का तौलिया या कोई कपड़ा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको भी आसानी से दाद हो सकता है। इसके अलावा जानवरों से भी इस बीमारी के फैलने की संभावना रहती है। हल्के दाद अक्सर ऐंटिफंगल दवाओं से ठीक हो जाते हैं। गंभीर संक्रमणों के लिए, आपको कई हफ्तों तक ऐंटिफंगल गोलियां लेने की आवश्यकता हो सकती है।

दाद के लक्षण- Ringworm Symptoms in Hindi

दाद आमतौर पर त्वचा पर शुरू होता है, जिसका रंग लाल और खुजली हो सकता है। यह पैच थोड़ा उभरा हुआ रहता है, जो बाहर की ओर फैलता है। यह लगभग एक गोलाकार रिंग बनाता है। रिंग का इंटीरियर लाल होता है। इसकी गोलाई टेढ़ी हो सकती है। कुछ लोगों में, एक ही समय में कई छल्ले विकसित होते हैं और ओवरलैप भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ringworm: खुजली वाले दाद के हो सकते हैं कई कारण, एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के आसान उपाय

दाद के कई प्रकार होते हैं। मुख्य रूप से इनके विभिन्न नाम शरीर के अंगों पर होने वाले इंफेक्शन के हिसाब से दिए जानते हैं। दाद को बहुत दिनों तक बिना उपचार के बिलकुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। चकत्ते पर खरोंच मत करें या इसे खुजलाए नहीं। इससे संक्रमण और स्कारिंग की संभावना बढ़ सकती है। चकत्ते के आसपास ज्यादा रेडनेस हो जाए या उससे पानी निकलने लगे, तो ये गंभीर लक्षणों के संकेत हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

Metabolic Acidosis: मेटाबॉलिक एसिडोसिस क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version