बालों पर लगाएं देवदार का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे

Cedarwood Oil For Hair Benefits In Hindi: बालों पर देवदार का तेल लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। जानते हैं, बालों पर देवदार का तेल लगाने के फायदे -   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर लगाएं देवदार का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे


बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है। बालों में तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण और नमी मिलती है, जिससे बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या दूर होती हैं। आमतौर पर बालों में ऑइलिंग करने के लिए सरसों का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल और जैतून का तेल इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, अगर हेयर ऑयल में एसेंशियल ऑयल मिलाकर लगाया जाए, तो इससे बालों को और भी ज्यादा पोषण मिलता है। ऐसा ही एक एसेंशियल ऑयल है सीडरवुड एसेंशियल ऑयल यानी देवदार का तेल। यह तेल देवदार के पेड़ों से निकलता है। देवदार का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। देवदार के तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। आप देवदार के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। देवदार के तेल में नारियल के तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में देवदार का तेल लगाने से डैंड्रफ से लेकर बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बालों में देवदार का तेल लगाने के फायदे बताएंगे - 

बालों के लिए देवदार के तेल के फायदे- Cedarwood Oil Benefits for Hair in Hindi

ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा 

अगर आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो आपके लिए देवदार का तेल फायदेमंद हो सकता है। देवदार का तेल लगाने से स्कैल्प पर जलन और खुजली की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, इसमें डिटॉक्सीफाइंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प की गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करते हैं। 

बालों के विकास को बढ़ावा देता है

देवदार का तेल बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है या बाल झड़ रहे हैं, तो ऐसे में देवदार का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। देवदार के तेल में सीड्रोल नामक तत्व होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। बालों पर देवदार का तेल लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। 

स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

देवदार का तेल लगाने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह हेयर फॉलिकल को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण अवशोषित करने में मदद करता है। इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं और बालों का टूटना बंद होता है। देवदार का तेल लगाने से बालों का पतला होना और दोमुंहे बालों की समस्या भी कम होती है। 

Cedarwood-Oil

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडा

स्कैल्प की बदबू का इलाज करता है

स्कैल्प की बदबू एक आम समस्या है। आमतौर पर, स्कैल्प पर बैक्टीरियल या फंगल ग्रोथ के कारण स्कैल्प की बदबू समस्या होती है। देवदार के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिससे स्कैल्प की सफाई होती है। अगर आप स्कैल्प की बदबू से परेशान हैं तो बालों में देवदार का तेल लगाना आपके लिए लाभकारी होगा। 

सिर की जुओं का सफाया करता है 

अगर आप सिर में जुओं से परेशान हैं, तो किसी केमिकल युक्त तेल के बजाय देवदार के तेल का इस्तेमाल करें। देवदार का तेल एक नैचुरल इंसेक्ट रिपेलेंट है। देवदार के तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करने से सिर की जुओं का सफाया किया जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें: बालों को तेजी से लंबा करने के लिए लगाएं अरंडी का तेल, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

बालों पर देवदार का तेल कैसे लगाएं?- How To Apply Cedarwood Oil on Hair in Hindi 

आप देवदार के तेल को किसी भी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। आप सरसों के तेल। नारियल के तेल या बादाम के तेल में देवदार के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। देवदार का तेल एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए इसे कभी भी स्कैल्प या बालों पर सीधे लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।

Read Next

सर्द‍ियों में स्‍कैल्‍प की सफाई कैसे करें? जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version