Smell in Urine: महिलाओं के पेशाब से बदबू क्यों आती है? जानें, इसके 5 कारण

Causes Of Smelly Urine In Women: महिलाओं के पेशाब से बदबू आने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 01, 2023 11:52 IST
Smell in Urine: महिलाओं के पेशाब से बदबू क्यों आती है? जानें, इसके 5 कारण

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Causes Of Smelly Urine In Women In Hindi: किडनी ब्लड में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने का काम करती है। शरीर का वेस्ट लिक्विड पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। आमतौर पर जब हम यूरिन डिस्चार्ज करते हैं तो हल्की गंध आती है। पेशाब से कभी-कभार बदबू आना सामान्य है। लेकिन अगर पेशाब से तेज बदबू आने लग जाए, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाओं के पेशाब से काफी गंदी और तेज बदबू आती है। महिलाओं के यूरिन से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिनकी किडनी में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा ज्यादा होती है, उनके पेशाब में काफी ज्यादा बदबू होती है। इसके अलावा, पीरियड्स के समय भी महिलाओं के पेशाब में बदबू आ सकती है। लेकिन महिलाओं में बदबूदार पेशाब किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर, आपके पेशाब से भी तेज बदबू आती है, तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। चलिए, जानते हैं महिलाओं के पेशाब में बदबू आने के क्या कारण हो सकते हैं। किन-किन बीमारियों के कारण महिलाओं के पेशाब से बदबू आ सकती है। 

महिलाओं के पेशाब से बदबू आने के कारण - Causes Of Smelly Urine In Women In Hindi

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) महिलाओं में होने वाला सबसे आम बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत महिलाओं को कभी ना कभी यूरिन इंफेक्शन की समस्त हुई है। यूटीआई होने पर पेशाब से अमोनिया जैसी बदबू आ सकती है। इसक अलावा, यह योनि व मूत्रमार्ग में जलन और दर्द का कारण भी बन सकता है। 

वेजायनाइटिस (Vaginitis)

महिलाओं के पेशाब से बदबू आने का एक कारण वेजायनाइटिस हो सकता है। यह एक तरह का वैजाइनल इंफेक्शन है, जिसमें योनि में जलन और दर्द होता है। वेजायनाइटिस होने पर पेशाब में मरी हुई मछली जैसी बदबू आ सकती है। महिलाओं में वेजायनाइटिस होना बहुत सामान्य है। इसमें योनि से डिस्चार्ज होने के साथ-साथ खुजली और सूजन भी हो सकती है। आमतौर पर वजाइनल बैक्टीरिया के संतुलन में बदलाव होने की वजह से ऐसा होता है। इसके अलावा, मेनोपॉज के कारण एस्ट्रोजन लेवल में बदलाव की वजह से वेजायनाइटिस की समस्या हो सकती है। 

Peshab-Me-Badbu-Ka-Karan

बैक्टीरियल वेजाइनोसिस (Bacterial vaginosis)

बैक्टीरियल वेजाइनोसिस एक तरह का बैक्टीरियल संक्रमण है, जो योनि में मौजूद बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह से होता है। बैक्टीरियल वेजाइनोसिस होने पर योनि में सूजन, खुलजी और जलन होने लगती है। इसमें सफेद जिस्चार्ज भी हो सकता है और पेशाब से बदबू आने लगती है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव और मेनोपॉज के कारण बैक्टीरियल वजायनॉसिस हो जाता है। इसके अलावा, शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी बैक्टीरियल वेजाइनोसिस की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

ट्राइकोमोनाइसिस(Trichomoniasis)

ट्राइकोमोनाइसिस, यौन संक्रमण से फैलने वाली एक समस्या है। यह समस्या पैरासाइट (परजीवी) के कारण होती है और यही वजह है कि पेशाब से मछली जैसी बदबू आती है। ट्राइकोमोनाइसिस होने पर महिलाओं को पेशाब में तेज बदबू, जननांग में खुजली और दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

यीस्ट इंफेक्शन (Yeast Infection)

महिलाओं के पेशाब से बदबू आने का एक कारण यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। दरअसल, हमारी त्वचा पर केंडिडा नामक एक फंगस मौजूद होता है। यह महिलाओं की योनि में भी पाया जा सकता है। जब यह फंगस बहुत अधिक मात्रा में पैदा होता है, तो इससे यीस्ट इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों, दोनों को हो सकती है। हालांकि, महिलाओं को यह समस्या ज्यादा होती है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर पेशाब में तेज बदबू आती है। इसके अलावा, योनि में सूजन, लालिमा और व्हाइट डिस्चार्ज भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पेशाब में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें समस्या को ठीक करने के लिए 6 आयुर्वेदिक उपाय

अगर आपको भी पेशाब पास के दौरान तेज बदबू आ रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Disclaimer