Thu Sep 24, 2026 | 06:46 AM IST

Doctor Verified

हाइड्रोसील यानी अंडकोष में पानी भरने की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से समझें कारण और इलाज

Hydrocele Causes: पुरुषों के अंडकोष में पानी भरने, उनमें सूजन और उनका आकार बढ़ने की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से आसानी भाषा में समझें।  
हाइड्रोसील यानी अंडकोष में पानी भरने की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से समझें कारण और इलाजहाइड्रोसील यानी अंडकोष में पानी भरने की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से समझें कारण और इलाज

Hydrocele Causes In Hindi: पुरुषों में एक समस्या जो अक्सर देखने को मिलती है और बहुत आम समस्या है वह है अंडकोष का आकार बढ़ना या उनमें सूजन की समस्या। मेडिकल भाषा में अंडकोष में सूजन की इस समस्या को हाइड्रोसील कहा जाता है।  आमतौर पर यह अंडकोष की सूजन और बढ़ा हुआ आकार आसानी और स्वयं ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के पुरुषों में भी देखने को मिलती है। कुछ लोगों जो ज्यादा भार उठाते हैं, या टांगों की एक्सरसाइज अधिक करते हैं उनमें भी काफी अधिक देखने को मिलती है। अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो लंबे समय में पुरुषों को इससे गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश अंडकोष में सूजन या हाइड्रोसील की समस्या कैसे और क्यों होती है? या इसके क्या कारण हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नासिक के डॉ. डी.सी. जोशी (Consultant GENERAL SURGEON) से बात की। ओनलीमायहेल्थ (OnlymyHealth) की स्पेशल सीरीज 'बीमारी को समझें' में हम डॉक्टर से बातचीत करके आपको आसान भाषा में किसी बीमारी और उसके कारण समझाते हैं। हाइड्रोसील क्यों और कैसे होता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Hydrocele Causes In HindiHydrocele Causes In Hindi

हाइड्रोसील क्यों और कैसे होता है?

डॉ. जोशी की मानें तो बच्चों और बढ़ती उम्र के साथ लोगों में इसके अलग-अलग कारण देखने को मिल सकते हैं। कुछ मामलों में बच्चों में हाइड्रोसील की समस्या जन्म से पहले विकसित हो सकती है। वहीं वयस्कों में यह समस्या अंडकोष में चोट लगने के कारण देखने को मिल सकती है।  साथ ही सूजन हो सकती है। यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के कारण भी पुरुषों में हाइड्रोसील का विकास हो सकता है।

हाइड्रोसील की स्थिति में पुरुषों के अंडकोष के आसपास तरल पदार्थ जमा होने लगता है। आपने अक्सर लोगों अंडकोष में पानी भरने की समस्या के बारे में कहते सुना होगा, यह स्थिति हाइड्रोसील के कारण ही पैदा होती है। अंडकोष के आसपास जमा यह तरल सूजन का कारण बनता है, साथ ही उनका आकार भी बढ़ा देता है। कुछ लोगों को इसकी वजह से गंभीर दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढें: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है सौंफ, दूर करती है ये 3 समस्याएं

हाइड्रोसील के लक्षण- Hydrocele Symptoms

  • अंडकोष में सूजन
  • उनका बढ़ा हुआ आकार
  • अंडकोष में दर्द की समस्या
  • अंडकोष में भारीपन महसूस होना
  • आकार लगातार बढ़ते रहना

इसे भी पढें: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष रोज खाएं खजूर, जानें एक दिन में कितने और कैसे खाएं

हाइड्रोसील का उपचार- hydrocele treatment

डॉ. जोशी  के अनुसार अगर आप उपरोक्त लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आमतौर पर यह समस्या कुछ महीनों आसानी बिना किसी उपचार के ठीक हो जाती है, लेकिन अगर लंबे समय तक कोई पुरुष इसका सामना करता है, तो डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से अंडकोष से पानी निकालने का प्रयास करते हैं। साथ ही सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर  पानी बाहर निकालने के लिए ड्रेसिंग ट्यूब का भी प्रयोग करते हैं।

अंडकोष में पानी दोबारा न भरे यह सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ समय बाद फिर से टेस्ट कराने का सुझाव भी दे सकते हैं। क्योंकि इसके फिर से विकसित होने की संभावना भी बनी रहती है।

All Image Source: Freepik

(With Inputs: Dr. D. C. Joshi Consultant GENERAL SURGEON, Wockhardt Hospitals Nashik)

Read Next

Testicles Size: अंडकोष छोटे बड़े क्यों होते हैं? जानें अंडकोष का नार्मल साइज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 22, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content