कम उम्र में क्यों सफेद हो रहे हैं आपके बाल? Luke Coutinho से जानें 6 कारण और बचाव उपाय

छोटी उम्र में बाल सफेद होने के कारण कई हैं पर आपको इनके बारे में जानना चाहिए। साथ ही इससे बचने के उपायों को अपनाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कम उम्र में क्यों सफेद हो रहे हैं आपके बाल?  Luke Coutinho से जानें 6 कारण और बचाव उपाय

छोटी उम्र में बाल सफेद होने के कारण आज कल हर कोई परेशान रहता है। हर कोई इसके कारणों को जान कर इससे बचना चाहता है और बालों को काला और स्वस्थ बनाए रखना चाहता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि कम उम्र में ही आपके बाल सफेद क्यों हो जाते हैं। इसी बारे में वेलनेस और लाइफस्टाइल कॉट ल्यूक कॉन्टिनहो ने अपने ब्लॉग में लिखा। अपने ब्लॉग में ना सिर्फ उन्होंने इसके कारणों के बारे में बताया बल्कि  उन्होंने इसके रोकथाम के उपचारों के बारे में भी बताया। ल्यूक कॉन्टिनहो की मानें तो, सफेद होते बालों के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है मेलेनिन। हमारे पास लाखों बालों के रोम होते हैं जिनमें मेलेनिन नामक पिग्नेंट होता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र अपने आप बढ़ती है, ये बालों के रोम स्वाभाविक रूप से मेलेनिन नामक पिग्मेंट को खोने लगते हैं। इससे हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। पर कई बार छोटी उम्र में ही कुछ कारणों से आपके बाल सफेद होने लगते हैं। तो, आइए जानते हैं इन्हीं कारणों के बारे में। 

Inside_grayhairs

समय से पहले सफेद बाल होने के कारण-Causes of gray hair at early age

1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी और पुरानी सूजन 

जब आप लगातार जंक फूड, चीनी, मैदा और रसायनों से भरे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे होते हैं, तो ये अपने आप उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। फिर ये शरीर पर भी अत्यधिक दबाव डालते हैं और सूजन की प्रक्रिया को शुरू करते हैं। ये सूजन लाखों बालों के रोम को प्रभावित करती है और बाल सफेद होने लगते है। इसके अलावा जंक फूड के पोषक तत्वों की कमी से भी कम उम्र में ही बाल सफेद होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 

2. ज्यादा तनाव

मेलानोसाइट्स पिग्मेंट प्रड्यूस करने वाली कोशिकाएं हैं जो आपके बालों का रंग निर्धारित करती हैं। नए मेलानोसाइट्स मेलानोसाइट स्टेम सेल से बनते हैं जो आपके बालों की जड़ों में बालों के रोम में रहते हैं। जब आपकी उम्र बढ़ती है, तो ये स्टेम सेल धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।  लेकिन जब आप लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो आप हार्मोन नॉरपेनेफ्रिन छोड़ते हैं जो आपकी मेलानोसाइट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे आपके बाल तेजी से सफेद हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें : Frizzy Hair: बेजान-उलझे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए ट्राई करें घर पर बने ये 5 हेयर मास्क

3. कब्ज की समस्या होन पर या एनीमिया में

कब्ज की समस्या होने पर आपके बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। दरअसल, कब्ज की समस्या आपके ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करने लगती है जिससे बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा आयरन की कमी होने पर भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिससे आपके बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। 

Inside_constipation

4. नींद की कमी से

नींद की कमी से शरीर अपने उम्र से ज्यादा तेजी से बूढ़ा होने लगता है। नींद की कमी आपके शरीर में सूजन पैदा करती है और हर स्तर पर स्टेम सेल को कमजोर करती है। इससे बालों के पिग्मेंट्स कम होने लगते हैं और बाल सफेद होने लगते हैं। साथ ही सूजन बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बालों के झड़ने का कारण बनता है।

5. स्मोकिंग के कारण

स्मोकिंग के कारण आपके फेफड़ों,  इम्यूनिटी और बालों की सेहत प्रभावित होती है। इसके अलावा इसके विषाक्त पदार्थ आपके बालों के रोम को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले सफेद बनाते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपके बाल कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें : दो-मुंहे बालों से छुटकारा पाने का अच्छा तरीका है हेयर डस्टिंग, जानें इसे घर पर करने का तरीका और फायदे

6. हार्ड शैंपू और कंडीशनर के उपयोग से

जब आप अपने बालों को लगातार ब्लीच करते हैं और केमिकल युक्त कठोर शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करते हैं, तो ये आपके बालों की उम्र तेजी से बढ़ाते हैं। इसलिए आपको लेबल पढ़ कर ही बालों के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि सल्फेट और पैराबेन उत्पादों का इस्तेमाल ना करें और इसके बजाय प्राकृतिक विकल्प चुनें। 

तो, बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आपको कॉपर रिच फूड्स, नट्स और सीड्स, विटामिन बी से भरपूर चीजें और आंवाल आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको बालो में प्याज का रस लगाना चाहिए, समय समय पर बालों में तेल लगाना चाहिए और बालो को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

all images credit: freepik

Read Next

बालों के लिए लौंग के फायदे: बालों की समस्याओं में इन 4 तरीकों से करें लौंग का इस्तेमाल

Disclaimer