Doctor Verified

पुरुषों में अपेंडिक्स के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

पेट में दर्द होना एक आम बात है। लेकिन, अगर आपको बार-बार पेट में दर्द महसूस हो रहा है तो यह अपेंडिक्स का दर्द हो सकता है। इस लेख में जानते हैं कि पुरुषों में अपेंडिसाइटिस क्यों होता है और इसकेे क्या लक्षण महसूस होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में अपेंडिक्स के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


खानपान की अनियमित आदतें आपके पाचन को खराब करने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, बाहर का तला-भूना और जंक फूड भी आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। पाचन से जुड़ी समस्या जैसे की कब्ज, पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन और किसी तरह की चोट अपेंडिक्स में दर्द की वजह बन सकती हैं। यह पेट के अंदर छोटी और बड़ी आंत के बीच होता है। वैसे तो यह समस्या पुरुष, महिला, बच्चों और बुजुर्गों सभी को हो सकती है। लेकिन, यह समस्या पुरुषों में होने की संभावना अधिक होती है। इस समस्या में पेट के निचले दाएं हिस्से में तेज दर्द, मतली और उल्टी, हल्का या तेज बुखार, भूख न लगना, कब्ज या डायरिया, गैस और पेट फूलना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति जटिल हो सकती है और अपेंडिक्स फटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन डॉ. भरत से जानते हैं कि पुरुषों में अपेंडिक्स होने के क्या कारण हो सकते हैं?

पुरुषों में अपेंडिसाइटिस होने के मुख्य कारण - Causes Of Appendicitis In Males In Hindi

अपेंडिक्स (Appendix) एक छोटी, उंगली के आकार की थैली होती है, जो बड़ी आंत (Large Intestine) के शुरुआती हिस्से से जुड़ी होती है। हालांकि, इसका कोई स्पष्ट कार्य नहीं पाया गया है, लेकिन जब इसमें सूजन आ जाती है, तो इसे अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) कहा जाता है। यह पुरुषों को होने की संभावना अधिक होती है। आगे जानते हैं इसके कारण के बारे में।

पाचन संबंधी समस्याएं (Digestive Issues)

पुरुषों में अंसतुलित आहार लेने की वजह से अपच की समस्या हो सकती है। जंक फूड में फाइबर की मात्रा कम होती है। साथ ही, तला भुना और मसालेदार खाना खाने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है। जिससे अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है।

appendicitis-in-males-in

अपेंडिक्स का अवरोध (Obstruction of Appendix)

सबसे आम कारण अपेंडिक्स में रुकावट होना माना जाता है। यह रुकावट मल (Feces), बलगम (Mucus), या सूजन के कारण हो सकती है। जब अपेंडिक्स के मार्ग में रुकावट आती है, तो इसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे सूजन और संक्रमण हो जाता है।

इम्यून सिस्टम की कमजोरी (Weak Immune System)

जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं या जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। कमजोर इम्यून सिस्टम अपेंडिक्स में संक्रमण को बढ़ावा दे सकता है।

बैक्टीरियल संक्रमण (Bacterial Infection)

कुछ बैक्टीरिया, जैसे कि Escherichia coli (E. coli) और Bacteroides fragilis, अपेंडिक्स में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ये बैक्टीरिया अपेंडिक्स की दीवारों में सूजन और पस बना सकते हैं, जिससे अपेंडिसाइटिस हो सकता है।

पेट में चोट लगना (Abdominal Injury)

अगर पेट पर कोई गहरी चोट लगती है, तो इससे अपेंडिक्स प्रभावित हो सकता है और उसमें सूजन आ सकती है। खासतौर पर खेलकूद या दुर्घटनाओं में लगी चोटें अपेंडिक्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे अपेंडिसाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: अपेंडिसाइटिस (अपेंडिक्स) की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका

पुरुषों में अपेंडिसाइटिस होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें पाचन संबंधी समस्याएँ, बैक्टीरियल संक्रमण, खराब आहार, और आनुवंशिक कारक शामिल हैं। समय पर सही पहचान और उपचार से इस स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। अगर पेट दर्द और अन्य लक्षण नजर आएँ, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

Read Next

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट लेने पर शरीर में हो सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version