बिल्लियां पालने वाले हो जाएं सावधान, सूअर से होने वाली बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा: स्टडी

Can You Get Swine Flu From Pigs in Hindi: हाल ही में एक चौंका देने वाली स्टडी सामने आई है, जिसमें वैज्ञानिकों ने बिल्लियों को सेहत के लिए खतरे का सबब बताया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बिल्लियां पालने वाले हो जाएं सावधान, सूअर से होने वाली बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा: स्टडी


Can You Get Swine Flu From Pigs in Hindi: बहुत से लोग पेट लवर होते हैं, जो कुत्ते-बिल्ली और चूहे आदि पालना पसंद करते हैं। जानवर पालना आपके शौक को जरूर पूरा करता है, लेकिन कई बार यह स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। हाल ही में एक चौंका देने वाली स्टडी सामने आई है, जिसमें वैज्ञानिकों ने बिल्लियों को सेहत के लिए खतरे का सबब बताया है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या बिल्लियां अगली महामारी का कारण बन सकती हैं? अगर आपके पास भी बिल्ली है तो ऐसे में सावधान रहें। स्टडी के मुताबिक बिल्लियां सुअर की तरह बीमारियां फैला सकती हैं। बिल्ली के जरिए सूअर से होने वाली बीमारियों खतरा बढ़ सकता है।

बिल्लियां बन सकती हैं बीमारियों का कारण

Academic Journal Taylor and Francis Online में छपी इस स्टडी के मुताबिक बिल्लियां पालना सीधा इंसानों के लिए खतरे का सबब बन सकता है। इससे H5N1 बर्ड फ्लू का म्यूटेशन हो सकता, जो जानवरों के जरिए इंसानों में भी फैल सकता है। शोधकर्ताओं ने स्टडी में शामिल 10 बिल्लियों का पोस्टमार्टम करके देखा, जिसमें से एक की मौत भी हो गई। दरअसल, बिल्लियों के पेट, फेफड़ों और दिमाग के सैंपल लिए गए, जो सूअर के रिसेप्टर्स से मिलते-जुलते थे। इससे पता चलता है कि बिल्लियां सूअर की तरह बीमारी फैला सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - Bird Flu: बर्ड फ्लू होने पर शरीर में क्या होता है? जानें किन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

बिल्ली के संपर्क में आने से फैल सकता है एवियन वायरस

आमतौर पर कुछ लोग बिल्लियों को घर में भी रखते हैं, जिनके संपर्क में आने से इंसानों में एवियन वायरस और बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, सूअर लोगों के लिए एक बड़े खतरे के तौर पर भी देखा जाता है चूंकि, सूअर के संपर्क में आने से लोगों में पिछले कुछ सालों में स्वाइन फ्लू तेजी से फैला है। इसलिए अगर आप बिल्ली या सूअर के संपर्क में आते हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे आपको स्वाइन फ्लू की समस्या हो सकती है। 

Read Next

क्या साल 2030 तक मलेरिया फ्री हो सकता है भारत? जानें स्वास्थ्य मंत्रालय का नया अपडेट

Disclaimer

TAGS