सुबह की कब्ज (Morning Constipation) से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। सुबह की कब्ज की वजह से पेट दर्द, पेट में मरोड़, आसानी से पेट न साफ होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक कब्ज का बनना बवासीर का कारण बन सकता है। पेट ठीक न होने की वजह व्यक्ति का शरीर दुबला-पतला रह जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। डाइजेशन हमेशा खराब रहता है। सुबह की कब्ज आपका पूरा दिन खराब कर सकती है। इसलिए समय रहते कब्ज का उपचार जरूरी है।
कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए तमाम आयुर्वेदिक औषधि और घरेलू नुस्खे हैं। मगर कब्ज को जड़ से खत्म करने का एक अचूक उपाय कैस्टर ऑयल (Castor Oil Benefits) भी है, जिसे हिंदी में अरंडी का तेल भी कहा जाता है। अंरडी का तेल कब्ज में कैसे फायदा करता है? कब्ज में अरंडी का तेल पीने का तरीका क्या है? इन सबके बारे में आज हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानते हैं।
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) क्या है?
कैस्टर ऑयल एक वेजिटेबल ऑयल है, जिसका उपयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और दवा बनाने में किया जाता है। कैस्टर ऑयल औषधीय गुणों से युक्त होता है। कैस्टर ऑयल को आमतौर पर लोग रेचक के तौर पर लेते हैं, यानी कब्ज दूर करने और स्टूल को स्मूद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अरंडी का तेल रिसिनस कम्यूनिस प्लांट के बीजों से तैयार किया जाता है। यह एक तरह का जंगली वृक्ष होता है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी है।
इसे भी पढ़ें: अरंडी के तेल से 2 हफ्तों में पाएं मस्सों और मुहासों से छुटकारा, जानें प्रयोग का तरीका
कब्ज में क्यों फायदेमंद है कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)?
दरअसल, कैस्टर ऑयल का उपयोग कब्ज के इलाज के लिए इसलिए किया जाता है क्योंकि यह एक उत्तेजक रेचक के रूप में जाना जाता है। इसे लगाने के साथ-साथ पीने के काम भी आता है। आंतों की सर्जरी से पहले आंतों को साफ करने के लिए भी अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी का तेल पीने से यह आंतों के काम की गति को बढ़ा देता है, जिससे मल आसानी से बाहर आ जाता है।
इसे भी पढ़ें: लेबर पेन में अरंडी तेल का इस्तेमाल क्यों हैं फायदेमंद, जानें इससे जुड़े खतरे और नुकसान भी
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) सेवन करने का तरीका और फायदे
- जिन लोगों को हरदम कब्ज की शिकायत रहती है, वे लोग 2 चम्मच कैस्टर ऑयल गुनगुने दूध में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं। इससे सुबह उनकी टॉयलेट स्मूद होगी और कब्ज का नामोनिशान नहीं रहेगा।
- अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो इसमें भी रात को सोते समय एक से दो चम्मच कैस्टर ऑयल दूध में मिक्स करके पीएं। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होने के कारण यह सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है।
- अरंडी का तेल मोटा होता है इसलिए यह त्वचा और बालों में देर से औषोशित करता है। इसमें जैतून का तेल मिक्स करके मसाज करने से त्वचा में निखार और बालों को मजबूती मिलती है। इससे बाल झड़ना कम हो जाता है।
निष्कर्ष
बेशक, अरंडी के तेल के कई फायदे हैं। मगर इनके सेवन से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में अरंडी के तेल का सेवन करने से उल्दी, दस्त और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version