Doctor Verified

टाइफाइड में बकरी का दूध पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

Can We Drink Goat Milk in Typhoid: टाइफाइड बुखार होने पर बकरी का पीने से क्या होता है? जानें बकरी का दूध पीने के फायदे-नुकसान।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 28, 2023 16:33 IST
टाइफाइड में बकरी का दूध पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Can We Drink Goat Milk in Typhoid: टाइफाइड बुखार होने पर डॉक्टर हेल्दी डाइट और साफ पानी पीने की सलाह देते हैं। टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाइफी जीवाणु के संपर्क में आने से होता है। इसका प्रमुख कारण दूषित पानी और असंतुलित खानपान माना जाता है। टाइफाइड में मरीज को तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, दस्त और कब्ज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीज टाइफाइड से जल्दी ठीक होने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाने लगते हैं। आपने कई लोगों से यह जरूर सुना होगा की टाइफाइड से जल्दी रिकवर होने के लिए बकरी का दूध पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं की बल्कि का दूध कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। बकरी का कच्चा दूध पीने से आपके शरीर में कई ऐसे बैक्टीरिया जा सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए बहुत गंभीर हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि टाइफाइड बुखार होने पर बकरी का दूध पीना चाहिए या नहीं और इसकी वजह से शरीर को क्या फायदे-नुकसान होते हैं।

क्या टाइफाइड में बकरी का दूध पीना चाहिए?- Goat Milk in Typhoid Good Or Bad?

बकरी का दूध वैसे तो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। टाइफाइड के मरीज कई बार जल्दी रिकवर होने के लिए दवाओं की जगह बकरी के दूध को इलाज समझ बैठते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते है कि टाइफाइड की समस्या में बकरी के दूध से इलाज संभव नही है। बकरी का दूध शरीर को पोषण देने का काम कर सकता है लेकिन टाइफाइड बुखार को कम करने या इसका इलाज करने में बकरी का दूध कामयाब नही है। अभी तक इस तरह की कोई भी वैज्ञानिक जानकारी सामने नही आई है। टाइफाइड की समस्या में मरीज को डॉक्टर द्वारा बताई गयी डाइट का ही सेवन करना चाहिए।

Can We Drink Goat Milk in Typhoid

इसे भी पढ़ें: क्या टाइफाइड में रोटी खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

बकरी के दूध में वैसे तो कार्ब्स, प्रोटीन, शुगर, सोडियम , कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी और सी आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ऐसा कोई भी प्रमाण अभी तक सामने नही आया है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि बकरी का दूध पीने से टाइफाइड की समस्या में फायदा मिलता है। अगर आप टाइफाइड की समस्या में बकरी का दूध पीते हैं, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। बकरी का कच्चा दूध बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 

बकरी का दूध पीने के नुकसान- Goat Milk Side Effects in Hindi

बकरी का दूध पीने से फायदे जरूर मिलते हैं, लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए गंभीर हो सकता है। बकरी का दूध पीने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बकरी का कच्चा दूध पीने से आपके शरीर में  ब्रूसेलोसिस बैक्टीरिया पहुंच सकता है और इसकी वजह से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: टाइफाइड के दौरान क्या न खाएं? जानें किन चीजों के सेवन से आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

किसी भी बीमारी या समस्या में बकरी का दूध पीने से पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा मात्रा में बकरी का दूध पीने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। टाइफाइड की समस्या में दूध पीने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer