Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी में पीरियड्स हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

प्रेग्नेंसी में पीरियड्स नहीं होते हैं। हालांकि, स्पाॅटिंग या हल्की-फुल्की ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसा क्यों होता है और क्या यह गंभीर चिंता का विषय है? आइए, जानते हैं डाॅक्टर से जरूरी बातें।

कभी-कभी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग हो जाती है। इस स्थिति को लेकर अक्सर महिलाएं कशमकश में होती हैं। किसी को लगता है कि प्रेग्नेंसी में पीरियड्स हो सकते हैं, तो कुछ महिलाओं का मानना है कि प्रेग्नेंसी में पीरियड्स नहीं हो सकते हैं और इसलिए ब्लीडिंग को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हालांकि, यह सच है कि प्रेग्नेंसी में हो रही ब्लीडिंग को हल्के में लेना सही नहीं, लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी में पीरियड्स हो सकते हैं? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि ये मिथक है या एक तथ्य।

क्या प्रेग्नेंसी में पीरियड्स हो सकते हैं?

नहीं, प्रेग्नेंसी में स्पाॅटिंग या लाइट ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसा आमतौर पर प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण में ही होता है, लेकिन यह कहना बिल्कुल सही नहीं होगा कि प्रेग्नेंसी में पीरियड्स होते हैं। डाॅ. शोभा गुप्ता समझाती हैं, "पीरियड्स तब होते हैं जब एग फर्टिलाइज नहीं होता है। हर महीने, गर्भाशय की परत मोटी होती है ताकि वह प्रेग्नेंसी को सपोर्ट दे सके। अगर कोई  महिला प्रेग्नेंट नहीं है, तो शरीर इसे बाहर निकाल देता है, जिसे हम पीरियड्स कहते हैं। वहीं, जब महिला गर्भवती हो जाती हैं, तो शरीर इस परत को सुरक्षित रखता है ताकि भ्रूण को पोषण मिल सके। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान पीरियड्स आना बायोलाॅजिकली संभव नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर क्या करें?

  1. डाॅक्टर से मिलेंः अगर किसी महिला को अर्ली प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग हो, तो यह चिंता का विषय नहीं है। इसके बावजूद, ब्लीडिंग या स्पाॅटिंग सामान्य है, इसके लिए डाॅक्टर से मिलें।
  2. यौन संबंध से बचेंः अर्ली प्रेग्नेंसी में मिसकैरेज का रिस्क सबसे ज्यादा होता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर स्पाॅटिंग या ब्लीडिंग हो रही है, तो इन दिनों यौन संबंध से पूरी तरह दूर रहें। अगर यौन संबंध बनाना है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
  3. ब्लड माॅनिटर करेंः प्रेग्नेंसी के दौरान कितनी मात्रा में ब्लीडिंग हो रही है, यह जानना भी जरूरी होता है। गर्भवती महिला के लिए जरूरी है कि वे जान जाएं कि ब्लड की मात्रा कितनी है, उसका रंग कैसा है और ब्लीडिंग की फ्रीक्वेंसी कितनी है।

इसे भी पढ़ें - क्या पीरियड्स में ज्यादा या रुक-रुक कर ब्लीडिंग एंड्रोमेट्रियोसिस का संकेत होता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में पीरियड होना संभव नहीं है। हां, हल्की-फुल्की ब्लीडिंग या स्पाॅटिंग हो सकती है। कई बार यह किसी खतरे की घंटी होती है, इसलिए इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। जब भी स्पाॅटिंग या ब्लीडिंग हो, तो एक बार डाॅक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवा लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग क्या होती है?

    जब निषेचित (Fertilized) अंडा गर्भाशय की दीवार से जुड़ता है, तब हल्की ब्लीडिंग होती है जिसे अक्सर लोग गलती से पीरियड्स समझ लेते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर कब घबराना चाहिए?

    अगर प्रेग्नेंसी में हैवी ब्लीडिंग हो, उसका रंग गहरा लाल हो और साथ में पेट में तेज दर्द हो, तो यह सही संकेत नहीं है। यह गर्भपात की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • क्या गर्भनिरोधक गोलियां छोड़ने के बाद भी प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग हो सकती है?

    हां, गर्भनिरोधक गोलियां छोड़ने के बाद हार्मोन संतुलित होने में समय लेते हैं, जिससे गर्भावस्था की शुरुआत में 'विड्रॉल ब्लीडिंग' जैसी स्थिति हो सकती है, जो पीरियड्स जैसी लग सकती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2026 14:42 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 04, 2026 14:42 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 04, 2026 14:42 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content