ब्रीदिंग एक्सरसाइज शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। पेट के स्वास्थ्य के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या इसे करने से वजन कम होता है? ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ज्यादातर मानसिक स्वास्थ्य के साथ जोड़कर देखा जाता है। लोगों को लगता है ब्रीदिंग एक्सरसाहज तनाव, एंग्जाइटी आदि समस्याओं को दूर करती है। लेकिन आपको बता दें कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे करने से वजन घटता है या नहीं इस सवाल का जवाब आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
क्या ब्रीदिंग एक्सरसाइज से वजन कम होता है?
हां, ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद से वजन कम करने में मदद मिलती है। प्राणायाम की मदद से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर घर पर नियमित तौर पर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करेंगे, तो आसानी से वजन कम कर सकते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद से शरीर भी स्वस्थ्य रहता है और फैट कम करने में भी मदद मिलती है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और पेट की मांसपेशियों को टोन्ड बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रोज करें ये 3 ब्रीदिंग एक्सरसाइज, फेफड़े बनेंगे मजबूत और ब्लड सर्कुलेशन होगा तेज
ब्रीदिंग एक्सरसाइज से कम हो सकता है बेली फैट
ज्यादातर लोग पेट की चर्बी से परेशान होते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से पेट पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। बेली फैट से ग्रसित लोगों को हाई बीपी, डायबिटीज, हार्ट अटैक आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए। ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए बेली फैट, तो कम होता ही है साथ ही पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच, गैस और एसिडिटी आदि से भी छुटकारा मिलता है।
डायाफ्राम ब्रीदिंग की मदद लें
वजन कम करने के लिए डायाफ्राम ब्रीदिंग की मदद ले सकते हैं। पेट की मसल्स को लचीला बनाने के लिए ये ब्रीदिंग टाइप फायदेमंद माना जाता है। पेट को टोन्ड बनाने के लिए ये एक फायदेमंद विकल्प है। डायाफ्राम ब्रीदिंग को करने के लिए फर्श पर लेट जाएं। सांस लेते हुए छाती और पेट को ऊपर-नीचे घुमाएं। गहरी सांस लेने की कोशिश करें। इस पैटर्न को भोजन करने के बाद न करें।
कपालभाती करें
ये सबसे आसान योगासन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जिसकी मदद से वजन कम होता है। सांसों को बाहर छोड़ने के साथ पेट को अंदर की ओर खींचने की कोशिश करें। इस अभ्यास से मोटापे की समस्या दूर होती है। इसके अलावा नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कर सकते हैं। नाड़ी शोधन प्राणायाम करने के लिए दाहिने हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें और नाक के बाएं छिद्र से सांस भरें।दूसरी तरफ से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
माउथ ब्रीदिंग करें
वजन घटाने के लिए माउथ ब्रीदिंग भी फायदेमंद मानी जाती है। मुंह से सांस लेने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इससे आप अनचाहे फैट से छुटकारा पा सकेंगे। गाल और ठुड्डी पर जमा एक्सट्रा फैट कम करने के लिए भी माउथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है। माउथ ब्रीदिंग करने के लिए मुंह खोलें और सांस छोड़ें। 10 तक काउंट करें और मुंह से सांस लें और सांस छोड़ें। हर दिन इस तरह की ब्रीदिंग को 10 मिनट के लिए तीन बार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सांस छोड़ने का समय, सांस लेने से दोगुना होना चाहिए।
इन आसान तरीकों से आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए वजन घटा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।