
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी कैक्टस के पत्तों की सब्जी खाना काफी फायदेमंद है। आइए जानते है इसके अन्य फायदे और कैक्टस सब्जी की रेसिपी।
कैक्टस (cactus) यानी कि नागफनी की सब्जी खाना सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा है, पर स्वास्थ्य के लिए ये बेहद फायदेमंद है। पर हम में से कितने तो यही सोच रहे होंगे कि आखिरकार ये कांटेदार कैक्टर को लोग खा कैसे सकते हैं। दरअसल कैक्टस के पत्ते खाने योग्य होते हैं। कैक्टस कई स्वास्थ्य गुणों से लिप्त है। कुछ लोग कैक्टस को भींडी में मिलाकर मसाला भींडी बनाते हैं। वहीं कैक्टस के नोपेल्स की किस्म आम तौर पर खाई जाती है और ये जहरीला नहीं होता है। वास्तव में यह एक एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ इम्यूनिटी बूस्टर फूड (immunity booster foods in hindi) है। तो आइए शेफ कुणाल कपूर से जानते हैं कैक्टस की सब्जी बनाने का तरीका पर पहले जान लेते हैं कैक्टस के फायदे।
कैक्टर की पत्तियां इम्यूनिटी बूस्टर हैं
कैक्टस की पत्तियां प्रतिरक्षा को बेहतर (cactus vegetable immunity) बनाने और सूजन को कम करने में मदद करती हैं, जिससे बीमारियों को दूर रखा जाता है। इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाए रख सकते हैं। कुछ प्रारंभिक शोधों में पाया गया है कि इसमें हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (एचएसवी), श्वसन सिंकिटियल वायरस (आरएसवी) और एचआईवी के खिलाफ एंटीवायरल गतिविधि है। इस तरह ये इम्यूनिटी बूस्टर है।
यह एंटीऑक्सीडेंट में उच्च है
एंटीऑक्सिडेंट हमारी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। कैक्टस एंटीऑक्सिडेंट से भरा है, और 2013 के एक अध्ययन के स्रोत ने पाया है कि कैक्टस ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सक्षम है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकता है
डायबिटीज वाले लोगों के लिए ब्लड को नियंत्रित करना एक बहुत बड़ा संघर्ष हो सकता है। कैक्टस इसमें आपकी मदद कर सकता है। वहीं कुछ शोध इंगित करते हैं कि कैक्टस ब्लड शुगर को कम करते हैं और इसे संतुलित रखते हैं। उदाहरण के लिए, 2012 के एक अध्ययन में बताया गया है कि रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए अन्य मधुमेह दवाओं के साथ-साथ कैक्टस को लेने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : Cactus Juice: कैक्टस का जूस पीने के भी हैं 5 अद्भुत फायदे, जानें बनाने की रेसेपी
यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है
कई शोध बताते हैं कि कैक्टर कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकत है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, जो कि एक तरह से खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, इससे स्तर को काफी हद तक गिरा सकता है। पारंपरिक कोलेस्ट्रॉल दवाओं के साथ कैक्टस से बने व्यंजनों को खाने में शामिल करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहेगा। तो आइए जानते हैं कि कैक्टस की सब्जी कैसे बनाई जाती है?
कैसे बनाएं कैक्ट्स की सब्जी
कैक्ट्स से किसी भी पकवान को बनाने के लिए, आपको सबसे पहले पत्ती से कांटों को निकालने की जरूरत है। आप इसे चाकू से कर सकते हैं। फिर एक छिलके या चाकू से पत्ती के मोटे किनारों को छील लें। इसे एक कटोरी गुनगुने पानी में डुबोएं और साफ करें। अब इसे सुखा लें। कैक्टस का पत्ता अब पकाने के लिए तैयार है। अब शेफ कुणाल कपूर की इस इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कैक्टस सब्जी रेसिपी को ट्राई करें।
सामग्री
- -कैक्टस के पत्ते
- -घी
- -हींग
- - लाल मिर्च (सुखाया हुआ)
- -जीरा
- -सौफ
- -लहसुन (कटा हुआ)
- -नमक स्वादअनुसार
- -लाल मिर्च पाउडर
- -हल्दी
- -धनिया पाउडर
- -अमचूर पाउडर
- -प्याज (कटा हुआ)
इसे भी पढ़ें : साबुत अनाज (Whole Grains) खाने से कम होता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, जानें कौन सा अनाज कैसे खाएं?
सब्जी बनाने का तरीका
- -एक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी, कुछ हींग, जीरा, लाल मिर्च (सूखा), सौंफ, लहसुन और सौंठ डालें।
- - इसके लिए कैक्टस को काट कर डाल लें।
- -अब इसमें नमक डाल लें और लगभग 20-25 मिनट तक पकने दें।
- -अब थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। लगभग आधा चम्मच धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर पकाएं।
- - कुछ कटे हुए प्याज डालें और इसे ढक्कन से ढककर लगभग पांच मिनट तक पकने दें।
- - पांच मिनट के बाद देखें कि यह अच्छी तरह से पका है या नहीं। इस तरह अच्छे से पकाएं और बारीक धनिया पत्ता डालकर ढक दें।
- -अब इसे आंच से उतारें और परोस कर पराठे संग खाएं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।