इसमें कोई संदेह नहीं है कि बर्गर स्वादिष्ट होते हैं और सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि वे हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इसे कभी-कभार भी खाते हैं तो भी ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आप हमारी बातों पर विश्वास करें या न करें, लेकिन कुछ तथ्य हैं जो आपको हमारी बातें मानने के लिए मजबूर करेंगी। आइए हम आपको बताते हैं कि बर्गर खाने के बाद आपके शरीर में वास्तव में क्या होता है।
बर्गर को लेकर विज्ञान की क्या है राय
आप सब कुछ बर्बाद करने के लिए विज्ञान पर भरोसा कर सकते हैं। विज्ञान कहता है कि जंक फूड्स कैलोरी, वसा और अतिरिक्त सोडियम से भरे होते हैं और इनमें से एक भी चीज आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है। उदाहरण के लिए, एक सिंगल हैमबर्गर में 500 कैलोरी, 25 ग्राम वसा, 40 ग्राम कार्ब्स, 10 ग्राम चीनी और 1,000 मिलीग्राम सोडियम होता है, जो आपके पूरे बॉडी सिस्टम में कहर पैदा करने के लिए पर्याप्त है।
बर्गर की पहली बाइट खाने के 15 मिनट बाद, आपके शरीर में ग्लूकोज की भारी वृद्धि होती है। यह इंसुलिन रिलीज करने को बढ़ावा देता है, जिससे आपको कुछ घंटों में फिर से भूख लगती है। इस पैटर्न को दोहराने से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। वैज्ञानिक शब्दों में कहें तो एक बार में अत्यधिक कैलोरी लेने से शरीर की कोशिकाओं पर ऑक्सीडेटिव तनाव डालती है।
इसे भी पढ़ें: बहुत खतरनाक है मोमोज के साथ लाल चटनी का सेवन, जान लें इसकी ये 7 सच्चाई
एक ऐसा भोजन, जो संतृप्त वसा से भरा हुआ है, आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जब स्वस्थ पुरुषों के एक समूह को उच्च संतृप्त वसा वाले भोजन खिलाया गया तो यह पाया गया कि उनकी धमनियां काफी बिगड़ी हुईं थी और फैली नही थी। इससे रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। रक्त प्रवाह के इस प्रतिबंध से भविष्य में हृदय रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
बर्गर में मौजूद सोडियम की उच्च मात्रा रक्त वाहिका पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। तो अगली बार जब आपको कोई बर्गर खाने के लिए कहे तो एक बार जरूर सोचिएगा!
Read More Health News In Hindi