सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर बेहद ही गर्म होती है। इससे अलग जिनके अंदर भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं उनका सेवन भी सर्दियों में किया जाता है। इन्हीं सब्जियों में से एक है ब्रोकली । ब्रोकली का सेवन सर्दियों में कई समस्याओं को दूर करने और अपने खाने को पौष्टिक बनाने के लिए किया जाता है। बता दें कि ब्रोकली के अंदर उर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ ब्रोकली के साथ भी है। यदि जरूरत से ज्यादा ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - पेट की समस्या
बता दे कि ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन यदि अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा भी बढ़ सकती है। वहीं यदि शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक हो जाए तो व्यक्ति को पेट की समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज आदि का सामना करना पड़ सकता है।
टॉप स्टोरीज़
2 - एलर्जी की समस्या
अधिक मात्रा में यदि ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे व्यक्ति को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ये एलर्जी त्वचा से संबंधित भी हो सकती है, जिसमें खुजली, त्वचा का लाल होना, त्वचा पर दानें आदि शामिल हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को एलर्जी से बचने के लिए ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ब्रोकली के सेवन से कम हो सकता है डायबिटीज का खतरा, शुगर और ब्लड प्रेशर करता है नियंत्रित
3 - गैस की समस्या
ब्रोकली के अधिक सेवन से न केवल पेट में गैस की समस्या हो सकती है बल्कि पेट फूलने और जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति को गैस और पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4 - गर्भावस्था में नुकसानदेह
गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। इन्हीं चीजों में ब्रोकली भी शामिल है। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना इससे महिलाएं और भ्रूण दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
5 - रक्तचाप की समस्या
ब्रोकली के सेवन से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। लेकिन यदि जिन लोगों का रक्तचाप पहले से ही कम है वह अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करते हैं तो इससे व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को ब्रोकली के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- फूलगोभी या ब्रोकली? जानें कौन सी सब्जी है सबसे ज्यादा हेल्दी और इसके ढेर सारे फायदे
ब्रोकली से जुड़ी जरूरी सावधानी
1 - व्यक्ति को ताजी ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
2 - अकसर ब्रोकली को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए।
3 - मार्केट से ब्रोकली खरीदते बंद ध्यान रखें कि उसकी पत्तियां हरी होनी चाहिए।
4 - कच्ची ब्रोकली का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से धोना चाहिए। इससे अलग कच्ची ब्रोकली का सेवन करने से बचना चाहिए।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि ब्रोकली को डाइट में जोड़ने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को सीमित मात्रा में ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इससे अलग यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या है तो ऐसे में ब्रोकली को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।