पोषक तत्वों से भरपूर होती है बोक चॉय (Bok Choy) सब्जी, जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

बोक चॉय एक खास सब्जी है, जिसे चीनी पत्तागोभी भी कहते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी को खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। जानें इनके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
पोषक तत्वों से भरपूर होती है बोक चॉय (Bok Choy) सब्जी, जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

बहुत कम लोग होंगे जिन्हें बोक चॉय के बारे में पता होगा। यह एक तरह की सब्जी है। जिसे चीनी पत्ता गोभी के नाम से भी जाना जाता है। हर सब्जी में कोई ना कोई खासियत जरूर होती है। ठीक उसी तरह बोक चॉय की भी अपनी विशेष खासियत है। यह पत्ता गोभी का एक प्रकार है। लेकिन उससे बिल्कुल अलग है। इसकी टहनियां सफेद रंग की और पत्ते हरे रंग के होते हैं। जो प्रोटीन और विटामिन से भरपूर और हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं। बोक चॉय में ग्लूकोसिनोलेट्स और सल्फर से भरपूर कंपाउंड शामिल हैं। जो कैंसर और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से हमारे शरीर को बचाते हैं। पहले जानिए इसमें मौजूद पोषण तत्वों के विषय में।

bok choy benefits

पौष्टिक तत्वों से भरपूर बोक चॉय (Nutrition in Bok Choy)

अन्य हरे पत्तेदार साग सब्जियों की ही तरह बोक चॉय भी खनिज तत्वों और विटामिन से भरपूर है। जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। जिसमें 7-9 ग्राम कैलोरी,  1 ग्राम के आसपास प्रोटीन, शून्य वसा, 1.4 कुल कार्ब्स, 0.5-1 ग्राम शुगर, लगभग 1 ग्राम फाइबर, 2-3 फीसदी आयरन, 1.9-3 फीसदी मैग्नीशियम और विटामन ए, सी व विटामिन के पाया जाता है। इसे खाने से कई तरह की पुरानी बीमारी को भी ठीक करने में मदद मिल सकती है। 

क्या है हेल्थ बेनिफिट्स? (Bok Choy Health Benefits)

बोक चॉय एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। जो कोशिकाओं को किसी भी तरह की क्षति से बचाती है। इसमें उपस्थित तमाम ऐसे गुण होते हैं, जो हमें कई तरह के लाभ देते हैं। आइये जानते हैं वो लाभ क्या हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचना है, तो पिएं फल-सब्जियों वाली हेल्दी स्मूदी

1. कैंसर के खतरे को करे कम (Reduces the Risk of Cancer)

शोध के मुताबिक बोक चॉय में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जिन्हें ग्लूकोसिनोलेट्स भी कहते हैं। वो हमारे शरीर में एंटीकैंसर के गुणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार बोक चॉय खाने से ब्रेस्ट, लीवर, किडनी के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। 

2. थायरॉयड करे कंट्रोल (Controls Thyroid)

बोक चॉय में सेलेनियम होता है जो थायरॉयड की ग्रंथियों के लिए फायदेमंद होता है। जिससे थायरॉयड होने का खतरा कम रहता है।

3. हड्डियों को मिले मजबूती (Good for Bones Health)

bok choy is healthy

बोक चॉय में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व होते हैं। जो जिनकी मदद से हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर आप बोक चॉय को अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपको हड्डियों से सम्बंधित रोग नहीं होगा और फ्रैक्चर होने का खतरा भी कम रहता है।

4. दिल का भी रखे ख्याल (Prevents Heart Problems)

बोक चॉय में उपस्थित पोषक तत्व ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखता है। जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम रहता है। साथ ही स्ट्रोक के चांसेस भी बहुत कम हो जाते हैं।

कैसे करें आहार में शामिल? (How To Add In Your Diet)

add bok choy in diet

बोक चॉय को लेकर अगर आप भी असमंजस में हैं, कि आपको इसे अपने आहार में किस तरह शामिल करना है! तो, हमारे पास इसका जवाब भी है। आप इसे कई तरीकों से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

  • बोक चॉय का सूप बनाकर पी सकते हैं।
  • जैतून के तेल और लहसून अदरक के साथ आप इसे सलाद की तरह खा सकते हैं।
  • आप इसे अन्य सब्जियों के साथ उबालकर भी खा सकते हैं।
  • आप सैंडविच में भी बोक चॉय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप राइस़ की भी किसी डिश में इसे डाल सके हैं।
  • पैन में हल्के तेल के साथ अन्य सब्जियों के साथ भी इसे हल्का पकाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हार्ट के लिए फायदेमंद है भिंडी, हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए ट्राई करें भिंडी की 5 हेल्‍दी रेसिपीज

साइड इफेक्ट्स (Bok Choy Side-effects)

दूसरी पत्तेदार सब्जियों की तरह इसमें भी एक एंजाइम होता है, जिसे मायरोसिनेज़ कहा जाता है। यह शरीर में आयोडीन बैलेंस पर असर कर थायरॉयड के फंक्शन में बाधा डालता है। जो लोग रक्त-पतला करने की दवा ले रहे हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन के से समृद्ध है और विटामिन के ब्लड क्लोट में सहायक। जरूरी है कि ओवरऑल डाइट पर विचार करें जिससे हेल्थ ठीक रहे। अच्छा रहेगा यदि आप विभिन्न तरह की सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।  

तो आप कुछ इस तरह से अपनी डिश में बोक चॉय को इस्तेमाल कर सेवन कर सकते हैं। जिससे आपको काफी हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे। लेकिन हम सलाह देंगे कि अपनी डाइट में कुछ भी नया शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read more on Healthy Diet in Hindi

Read Next

अमरूद है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद फल, जानें अमरूद खाने के 7 फायदे और 5 स्थितियां जिनमें हो सकता है नुकसान

Disclaimer