Expert

बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत में एक्सरसाइज से पहले जरूर करें ये 5 वार्मअप, चोट लगने का जोखिम होगा कम

Warm Up Exercises For Beginners In Hindi: बिगिनर्स को एक्सरसाइज से पहले कुछ 15-20 मिनट वार्मअप जरूर करना चाहिए, जानें 5 आसान एक्सरसाइज।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत में एक्सरसाइज से पहले जरूर करें ये 5 वार्मअप, चोट लगने का जोखिम होगा कम

Warm Up Exercises For Beginners In Hindi: बॉडीबिल्डिंग के लिए जब बिगिनर्स जिम जाना शुरू करते हैं, तो एक्सरसाइज के बारे में पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से वे जिम जाकर सीधा एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से कई बार उन्हें चोट लग जाती है, जिसे ठीक होने में कफी समय लगता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि एक्सरसाइज शुरू करने से पहले आपको वार्मअप करना चाहिए। वार्मअप करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और जोड़ों में गतिशीलता बढ़ती है। यह मांसपेशियों को लचीला बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में जब आप वार्मअप के बाद एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे चोट लगने का जोखिम बहुत कम हो जाता है और बेहतर परिणाम भी देखने को मिलते हैं। लेकिन बिगनर्स के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें वार्मअप एक्सरसाइज क्या होती हैं और इन्हें कैसे किया जाता है, इसके बारे में उनके पास बहुत कम जानकारी होती है।

ऐसे में लोगों की मदद करने और उन तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां साथ शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "बॉडी बिल्डिंग टिप्स" में हम आपको कुछ सरल वार्मअप एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भारी वर्कआउट करने से पहले जरूर करना चाहिए।

Warm Up Exercises For Beginners In Hindi

बिगिनर्स के लिए 5 वार्मअप एक्सरसाइज- Warm Up Exercises For Beginners In Hindi

1. स्क्वाट्स (Squats)

यह एक बेहतरीन फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो आपके मुख्य रूप से आपके निचले शरीर की मांसेशियों पर काम करती है। इसकी मदद से क्वाडस, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। आप 10-12 रेप्स के साथ इसके 2 सेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेस्ट मसल बढ़ाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, मस्कुलर दिखने लगेगी बॉडी

2. चिन अप्स (Chin Ups)

यह एक्सरसाइज आपकी बैक मसल्स पर अधिक काम करती है। साथ ही, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कलाई को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। यह ऊपरी शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती है। आपको 10-15 रेप्स के साथ इसके 2 सेट्स लगा सकते हैं।

इसे भी पढें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

3. पुशअप्स (Push Ups)

यह व्यायाम ऊपर शरीर को टोन करने में मदद करता है। यह कोर, ग्लूट्स के साथ ही छाती, कमर और कंधों की मांसपेशियों पर भी काम करता है। इसका अभ्यास करने से भुजाएं भी मजबूत होती हैं। 10-15 रेप्स के साथ 2 सेट्स लगा सकते हैं।

4. लंजेस (lunges)

इस वार्म अप एक्सरसाइज को करने से निचले शरीर को मजबूत बनाने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। यह टांगों, ग्लूट्स और कूल्हे की मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाती है। 10-12 रेप्स के साथ 2 सेट लगाएं।

इससे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

5. प्लैंक्स (Planks)

कोर और बैक मसल्स को मजबूत बनाने और उनमें लचीलापन बढ़ाने के लिए प्लैंक एक बेहतरीन व्यायाम है। यह पेट की मांसपेशियों को टोन करने में भी मदद करते हैं। आप इसके 2-3 सेट कर सकते हैं, जितनी देर हो सकते अपने शरीर को प्लैंक पोजीशन में होल्ड करके रखें।

All Image Source: Freepik

Read Next

पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, मांसपेशियां बनेंगी मजबूत

Disclaimer