प्रेगनेंसी में महिलाओं को शरीर से जुड़े कई बदलावों का सामना करना पड़ता है। जैसे- मूड स्विंग होना, पेट का बढ़ना, त्वचा का रूखा होना आदि। ऐसे में शरीर से बदबू आना भी इन्हीं बदलावों में से एक है। अब सवाल यह है कि प्रेगनेंसी के दौरान यदि महिलाओं के शरीर से असामान्य बदबू आए तो यह कितना आम है और कितना गंभीर? आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर से बदबू क्यों आती है। साथ ही शरीर से आने वाली बदबू के पीछे के कारण और बचाव के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
- बता दें कि प्रेगनेंसी में यदि महिलाओं के शरीर से बदबू आए तो यह एक आम बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की बॉडी का बेसल मेटाबॉलिक रेट बढ़ने लगता है, जिसके लक्षणों में शरीर से बदबू आना भी शामिल है। इससे जुड़ी एक रिसर्च भी सामने आई है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
- इससे अलग यदि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान शरीर से बदबू आए तो इसके पीछे एक कारण उनके संघने की शक्ति का बढ़ना भी है। दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं की सुंघने की शक्ति बढ़ जाती है, जिसके कारण महिलाओं को खुद के शरीर से बदबू आने शुरू हो जाती है। इससे संबंधित रिसर्च भी सामने आई है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ेंं - प्रेगनेंसी में दाद की समस्या होने पर क्या करें? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज के उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर से बदबू आना
जैसा की हमने पहले भी बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर से बदबू आने का मुख्य कारण शरीर का बेसल मेटाबॉलिक रेट बढ़ना है। लेकिन इससे अलग कुछ और भी कारण होते हैं, जिसके चलते महिलाओं के शरीर से बदबू आ सकती है। यह कारण निम्न प्रकार हैं-
1 - बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जरूरी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जोड़ती हैं। कभी-कभी इन पोषक तत्व के कारण भी शरीर से बदबू आ सकती है। हालांकि, अभी इस पर वैज्ञानिकों द्वारा होना बाकी है। लेकिन एक रिसर्च यह भी बताती है कि रेड मीट के सेवन से शरीर से बदबू आ सकती है। रेड मीट और शरीर की बदबू से संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
2 - ध्यान दें कि प्रेगनेंसी में बॉडी की रक्त की आपूर्ति बढ़ती है, जिसके कारण योनि के पीएच स्तर में बदलाव आ जाता है। इसके कारण भी शरीर से बदबू आ सकती है। इससे अलग यदि महिलाओं को बदबू के साथ-साथ योनि में जलन, खुजली आदि समस्याएं भी देखने को मिलें तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर से बदबू आने के साथ दिखने वाले ये लक्षण योनि संक्रमण के हो सकते हैं। ऐसे में लापरवाही बरतनी सही नहीं है।
3 - गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में मौजूद पसीने की ग्रंथियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं और वे पहले के मुकाबले ज्यादा काम करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में महिलाओं को शारीरिक गतिविधि के दौरान ज्यादा पसीना आ सकता है। हालांकि ये पसीना बदबूदार नहीं होता है लेकिन इस पसीने से बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और बदबू पैदा कर सकते हैं।
4 - हम सभी जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलावों का होना स्वभाविक है। लेकिन कभी-कभी हार्मोन में बदलाव के चलते शरीर में एस्ट्राडियोल और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण महिलाओं की सूंघने की शक्ति भी बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को हल्की सी बदबू भी तेज गंध के रूप में महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आने के 9 कारण, जानें बचाव के उपाय
नोट - जब महिलाओं के शरीर में असामान्य दुर्गंध, अचानक पसीना आना और स्वच्छता बनाए रखने के बाद भी योनि से तेज दुर्गंध आए ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। डॉक्टर मौखिक परीक्षण के माध्यम से पता लगा सकते हैं कि ये बदबू किस शारीरिक कारण से आ रही है।
टॉप स्टोरीज़
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर की बदबू आने से बचाव
महिलाओं कुछ तरीकों को अपनाकर अपने शरीर से आने वाली दुर्गंध से बच सकती हैं। ये तरीके निम्न प्रकार हैं-
1 - अपने गुप्तांग और अंडर आर्म्स को हमेशा साफ रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जगहों पर अनचाहे बाल हो जाने पर त्वचा पर खतरनाक जीवाणु पैदा हो सकते हैं। जो दुर्गंध का कारण बन सकते हैं। ऐसे में सफाई के साथ अनचाहे बालों को ट्रिम करना भी जरूरी है।
2 - महिलाओं को हर रोज नहाना चाहिए। इसके लिए महिलाएं नहाने के पानी में एंटीबैक्टीरियल पदार्थ या एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे अलग गुनगुने पानी से स्नान करने पर भी शरीर के बैक्टीरिया से खत्म हो जाते हैं। ध्यान रहे कि प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा तेज गुनगुने पानी से नहाने पर भ्रूण की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में गर्म पाने से नहाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
3 - गर्भावस्था के दौरान सूती कपड़ों का चयन करें, जिससे शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी सूखे और खराब बैक्टीरिया पैदा ना हो पाएं।
4 - महिलाएं अपने आसपास खूशबू बनाए रखने के लिए गुलाब जल का प्रयोग भी कर सकती हैं।
5 - गर्भावस्था के दौरान पुराने मैले कपड़ों को ना पहनें। पुराने कपड़ों के कारण भी महिलाओं के शरीर से बदबू आ सकती है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर से दुर्गंध आने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। हालांकि शरीर से दुर्गंध आना आम है लेकिन इसके पीछे कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में यदि महिलाओं को शरीर से दुर्गंध लगातार आए तो उन्हें डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने की जरूरत है। इससे अलग दुर्गंध को दूर करने के लिए महिलाएं अगर अपनी डाइट में किसी भी तरीके का बदलाव कर रही हैं या अपनी दिनचर्या में किसी भी चीज को जोड़ रही हैं तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे अलग यदि महिलाएं दुर्गंध को दूर करने के लिए अपनी त्वचा पर किसी चीज का इस्तेमाल कर रही हैं तब भी एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।