ब्लूबेरी और क्रैनबेरी में क्या अंतर है? जानें सेहत के लिए किसे खाना है ज्यादा फायदेमंद

ब्लूबेरी और क्रैनबेरी दोनों के ही सेवन के कई फायदे है लेकिन आइए जानते हैं कि इन दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लूबेरी और क्रैनबेरी में क्या अंतर है? जानें सेहत के लिए किसे खाना है ज्यादा फायदेमंद


क्रैनबेरी और ब्लूबेरी दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दोनों में कई तरह के पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके साथ ही इसके सेवन से आप कई बीमारियों से भी दूर रहते है। लोग कई तरह से ब्लूबेरी और क्रैनबेरी का सेवन करते है। इसका जूस , स्मूदी और टॉपिंग्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही आप इसे खाली पेट में भी खा सकते है। ये बच्चे और गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन है। साथ ही ब्लूबेरी या क्रैनबेरी में से किसी में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ब्लूबेरी या क्रैनबेरी में कौन ज्यादा फायदेमंद है।

ब्लूबेरी और क्रैनबेरी में अंतर

1. आयरन

ब्लूबेरी में क्रैनबेरी की तुलना में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन महिलाओं के लिए काफी उपयोगी होता है। खासकर उनके लिए जिनके शरीर में आयरन की कमी होती है। इससे एनीमिया की परेशानी भी नहीं होती है। ब्लूबेरी के प्रति 100 ग्राम में क्रैनबेरी के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा आयरन पाया जाता है।

2. प्रोटीन

ब्लूबेरी में क्रैनबेरी की तुलना 1.61 प्रतिशत अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा में निखार आता है। एंटीऑक्सीडेंट की मदद से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

blueberry-cranberry-benefits

Image Credit- Freepik

3. फॉस्फोरस

ब्लूबेरी में फॉस्फोरस की मात्रा क्रैनबेरी की तुलना में अधिक होती है। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा 9 प्रतिशत अधिक होती है। फॉस्फोरस हड्डियों के विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फॉस्फोरस की मदद से ही आपकी हड्डियां ठोस होती है। इसके सेवन से कई प्रकार के दर्द में भी आराम मिलता है।

4. एनर्जी

आज के समय में हमें एक ऐसा फल खाने की जरूरत होती है, जो हमें दिनभर फ्रेश और ऊर्जा से भरपूर रखें, तो इसके लिए आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें क्रैनबेरी से 25 प्रतिशत अधिक फूड एनर्जी होती है। इससे पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस और तरोताजा महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल की सेहत के लिए ब्लूबेरी का सेवन है अच्छा, डाइटीशियन से जानें फायदे और नुकसान

5. लिपिड्स

ब्लूबेरी में लिपिड्स की मात्रा 2 प्रतिशत अधिक पाई जाती है। इसमें घुलनशील वसा पाए जाते है, जो शरीर के काफी अच्छा होता है। यह आपके शरीर में ऊर्जा संरक्षण, ऊतकों के निर्माण और हार्मोनों के निर्माण में भी काफी मदद मिलती है।

blueberry-cranberry-benefits

Image Credit- 

6. मैग्नीशियम

ब्लूबेरी में मैग्नीशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। 25 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम आपके शरीर में ब्लड प्रेशर कम करने और मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। महिलाओं के मेनोपॉज के बाद इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम भी करता है।

इस निष्कर्ष से हमें पता चलता है कि क्रैनबेरी की तुलना में ब्लूबेरी के सेवन के अधिक फायदे है। इसकी मदद से आप तेजी से वजन भी घटा सकते हैं। साथ ही ब्लूबेरी में विटामिन सी और पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। इसके अलावा क्रैनबेरी स्वाद में थोड़ा खट्टा और मीठा होता है और यह आसानी से मिल जाता है। ब्लूबेरी का आप कई तरीके से सेवन कर सकते हैं।

Read Next

Biotin Supplement Side Effects: बायोटीन सप्लीमेंट लेने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version