Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग: डॉक्टर से जानें तुरंत क्या करें और क्या नहीं

प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग होने पर महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए और बिना देरी किए डाॅक्टर के पास जाना चाहिए। जानें, इस स्थिति में क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग होने पर महिलाएं काफी चिंतित हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि कहीं यह मिसकैरेज तो नहीं है। असल में, प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग के मिसकैरेज के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, इंप्लांटेशन ब्लीडिंग आदि। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग होने पर महिलाओं को तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यह इसलिए भी जरूरी है ताकि किसी बुरी घटना को होने से रोका जा सके। यह जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है।

प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग होने पर क्या करें?

bleeding during pregnancy dos and donts main

तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करेंः प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग को हल्के में न लें। ऐसा होने पर तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं। अगर इसके साथ-साथ पेट दर्द या क्रैंपिंग महसूस हो रही है, तो इसका जिक्र भी डाॅक्टर से करें। ब्लीडिंग हैवी हो रही है या लाइट, इस पर भी नजर रखें।

सैनिटरी पैड यूज करेंः प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर तुरंत सैनिटरी पैड का यूज करें। इससे ब्लीडिंग कितनी हैवी हो रही है और उसका रंग क्या है, इसका पता चलता है।

आराम करेंः डाॅक्टर से संपर्क करने और ट्रीटमेंट के बाद तुरंत रेस्ट करें। ध्यान रखें कि जो महिलाएं वर्किंग हैं, उन्हें प्रेग्नेंसी में हो रही ब्लीडिंग के दौरान ऑफिस नहीं जाना चाहिए। उन्हें बेड रेस्ट करना चाहिए। पैरों को एक तकिए के ऊपर उठाकर लेट सकती हैं। इससे रक्तस्राव में कमी आती है।

प्रेग्नेंसी में वजाइनल ब्लीडिंग होने पर क्या न करें?

does bleeding during pregnancy mean miscarriage 2 (3)

टैंपोन का यूज न करेंः प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर टैंपोन का यूज नहीं करना चाहिए। असल में प्रेग्नेंसी के दौरान योनि में किसी भी तरह की चीजें नहीं घुसानी चाहिए। यह प्रेग्नेंसी को नुकसान पहुंचा सकती है।

यौन संबंध न बनाएंः प्रेग्नेंसी में हो रही ब्लीडिंग, अपने आप में रिस्की हैं। ऐसे में अगर कोई महिला यौन संबंध बनाती है, तो इससे उनकी प्रेग्नेंसी को नुकसान हो सकता है या उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए, इन दिनों यौन संबंध से दूरी बनाए रखें।

फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहेंः प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही ब्लीडिंग को हल्के में न लें। जब तक डाॅक्टर न कहें, तब तक किसी भी तरह की एक्सरसाइज न करें। संभव हो, तो इन दिनों सीढ़ी-चढ़ना उतरना भी कम करें। विशेषकर, पहली तिमाही में इन चीजों लेकर अधिक सावधानी बरतें। ध्यान रखें, इन दिनों मिसकैरेज का रिस्क सबसे ज्यादा होता है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही ब्लीडिंग किसी खतरे की घंटी हो सकती है, इसलिए इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज किया जाना सही नहीं है। इस कंडीशन में महिलाओं को तुरंत डाॅक्टर की सलाह पर कुछ टेस्ट करने होते हैं। इससे पता चलता है कि गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ है या नहीं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गर्भावस्था के दौरान स्पॉटिंग होना सामान्य है?

    पहली तिमाही में हल्की स्पॉटिंग कभी-कभी सामान्य हो सकती है। इसके बावजूद डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
  • ब्लीडिंग के दौरान पैड का उपयोग करना क्यों जरूरी है?

    पैड लगाने से ब्लड का फ्लो और उसके सटीक रंग का पता चलता है। इससे ट्रीटमेंट में मदद मिलती है।
  • क्या प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने पर हमेशा मिसकैरेज का खतरा होता है?

    नहीं, प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे संक्रमण, हार्मोनल बदलाव या सर्वाइकल समस्याएं।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग का मतलब मिसकैरेज होता है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 07, 2026 09:42 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 07, 2026 09:42 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content