वैसे तो लिट्टी चोखा बिहार और झारखंड की लोकप्रिय डिश है, लेकिन अब इसे अन्य राज्यों में भी बनाया और खाया जाता है। बिहारी व्यंजनों के लिए लिट्टी एक पारंपरिक भोजन होने के साथ-साथ एक काफी स्वादिष्ट और पसंद की जाने वाला व्यंजन हैं, जिसे कि लन्स और डिनर पर खाया जा सकता है। लिट्टी को बैंगन या आलू के चोखा के साथ खाया जाता है। यह आपके लिए एक टेस्टी और हेल्दी डिश हैं, जिसका आंनद आप छुट्टियों के दिनों में भी ले सकते हैं।
डाइटिशियन स्वाती बथवाल कहती हैं, लिट्टी चोखा को चूल्हे या उपलों पर बनाया जाता है, इसका अपना एक अलग ही स्वाद है। वैसे गाय के गोबर का उपयोग जैविक ईंधन के रूप में करने से इस भोजन के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं और भोजन बनाने के पारंपरिक तरीके के विपरीत आसानी से पच जाते हैं। लिट्टी चोखा को बनाना भी इतना मुश्किल नहीं हैं, लिट्टी को सत्तू की फिलिंग के साथ तैयार किया जाता है, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए कई फायदों से भरपूर है।
लिट्टी चोखा से मिलने वाले पोषक तत्व
लिट्टी चोखा अपने आप में एक पौष्टिक भोजन है, क्योंकि सत्तू से बनी है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे खनिज भरपूर मात्रा में भरे हैं। यह शरीर को एक शांत प्रभाव भी प्रदान करता है। इसमें मौजूद घी से आपको ओमेगा 3 और विटामिन डी के साथ-साथ गुड फैट मिलता है, इसलिए यह पूरे भोजन के पाचन में मदद करता है। अगर आप लिट्टी को चना घुघुनी जैसे काले चने के साथ मिलाते हैं, तो यह इसे अधिक पौष्टिक और आयरन से भरपूर भोजन बनाता है। सत्तू और चना घुघुनी आयरन से भरपूर हैं और आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी शामिल करने का सुझाव दिया जाता है। यदि आप 1 प्लेट लिट्टी चोखा का सेवन करते हैं, तो यह आपको तृप्त महसूस कराता है।
आइए यहां आपको बताते हैं कि यदि आप 1 प्लेट लिट्टी चोखा खाते हैं, तो आप उससे कितनी कैलोरी का सेवन करते हैं।
1 प्लेट लिट्टी चोखा से मिलने वाली कैलोरीज
- 2 लिट्टी- 300 कैलोरी
- 2 चम्मच घी- 100 कैलोरी
- एक कटोरी चोखा- 70 कैलोरी
- एक कटोरी दाल- 150 कैलोरी
इसे भी पढें: वजन घटाने, आंखों की रौशनी और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में फायदेमंद है काली गाजर(Black Carrot)
लिट्टी चोखा के नुकसान
डाइटिशियन स्वाती बथवाल कहती हैं, वैसे तो लिट्टी चोखा के कोई नुकसान नहीं हैं, लेकिन हां अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए और उसके लिए कोई शारीरिक गतिविधि न की जाए, तो यह इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
किसी भी चीज को वांछित मात्रा से अधिक खाने पर आप अस्वस्थ हो सकते हैं। इसलिए इस भोजन को आप सप्ताह में एक या दो बार ही खाएं और घी की मात्रा चाहें, तो कम कर सकते हैं।
हाल में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा खाते हुए देखे गए।
Had tasty Litti Chokha for lunch along with a hot cup of tea... #HunarHaat pic.twitter.com/KGJSNJAyNu
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2020
अगर किसी को इसे पचाने में मुश्किल होती है तो वे इसे एक ग्लास छाच के साथ मिला सकते हैं, जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और पाचन में सहायक होता है। आप चाहें, तो लिट्टी चोखा के अलावा, सत्तू ड्रिंक का भी आनंद ले सकते हैं, यह एक बेहतरीन प्री वर्कआउट ड्रिंक है।
इसे भी पढें: प्लांट-बेस्ड डाइट में इन 5 गलतियों से रहें सावधान, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
लिट्टी चोखा से मिलने वाली कैलोरी बर्न करने का तरीका
यदि आप 1 प्लेट या उससे ज्यादा लिट्टी चोखा खा लेते हैं, तो आप इससे मिलने वाली कैलोरीज को बर्न भी जरूर करें। क्योंकि यह आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। हालांकि भोजन का आनंद लेना महत्वपूर्ण है लेकिन कैलोरीज को नजरअंदाज करना भी समझदारी नहीं है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version