पीठ की चर्बी तेजी से घटाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

रोजाना कुछ योगासन करके आप पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं और टोंड बैक पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीठ की चर्बी तेजी से घटाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

Best yoga poses to reduce back fat In Hindi: चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई फिट और टोंड बॉडी चाहता है। अधिकतर लोग मोटापा और शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम करने के लिए डाइटिंग, योग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। लेकिन, कई बार डाइटिंग और वर्कआउट के बाद भी शरीर के कुछ हिस्सों में जमा जिद्दी फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। हाथ, पैर और पेट की चर्बी की तुलना में पीठ की चर्बी को कम करना मुश्किल होता है। हाथ और पैर का फैट जल्दी और आसानी से कम हो जाता है। लेकिन, पीठ के पेट को घटाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। हालांकि, रोजाना कुछ योगासन करके आप पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं और टोंड बैक पा सकते हैं। पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना इन तीन योगासनों का अभ्यास करना होगा। तो आइए, जानते हैं इन आसनों के बारे में -

धनुरासन (Dhanurasana)

धनुरासन को 'बो पोज ' के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन के नियमित अभ्यास से पीठ की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी धनुरासन बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Yoga-For-Back

धनुरासन करने का तरीका (How To Do Dhanurasana)

  • धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों पैरों को मिलाकर घुटनों से मोड़ें।
  • इसके बाद अपने अपने हाथों को पीछे ले जाकर, टखनों को पकड़ने की कोशिश करें।
  • फिर दोनों पैरों और बाहों को जितना हो सके ऊपर की तरफ उठाएं।
  • ऐसा करते हुए अपने दोनों पैरों को खींचे और कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें।
  • सांस छोड़ते हुए वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाए।
  • इस योगासन को कम से कम 5 बार करें।

पादहस्तासन (Padahastasana)

पादहस्तासन में शरीर को आगे की ओर झुकना होता है और दोनों हाथों से पैरों को छूना होता है। इससे पेट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जिससे पीठ की चर्बी कम होती है।

पादहस्तासन करने का तरीका (How To Do Padahastasana)

  • पादहस्तासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और ताड़ासन की मुद्रा में आ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर की ओर उठाएं।
  • फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, कमर के हिस्से से शरीर को मोड़ते हुए, नीचे की ओर झुकें।
  • अपने दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों पर लगाने की कोशिश करें।
  • इस अवस्था में कुछ सेकंड के लिए रहें।

चक्रासन (Chakrasana)

चक्रासन को 'व्हील पोज' के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करते समय शरीर का आकार एक पहिए जैसा हो जाता है। यह आसन पीठ की चर्बी को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती है। यह आसन हाथों, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

चक्रासन करने का तरीका (How To Do Chakrasana)

  • चक्रासन करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने पैरों को घुटनों पर मोड़े।
  • अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए, अपनी बाजुओं को कोहनी पर मोड़ें।
  • अपनी हथेलियों को फर्श पर टिका लें।
  • अब कमर पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • अपने वजन को बराबर बांटते हुए, शरीर को ऊपर की ओर खींचे।
  • इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रहें।

योग की मदद से आप पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं। इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आपको पीठ की जिद्दी चर्बी से छुटकारा मिलेगा। आप किसी योगाचार्य के मार्गदर्शन में इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

Read Next

Diabetes Control Tips: डायबिटीज रोगी नियमित रूप से करें ये 3 योगासन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Disclaimer