सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है सफेद मूसली, जानें इसके 5 फायदे

Benefits Of Safed Musli: सफेद मूसली का सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जानें इसके फायदे - 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है सफेद मूसली, जानें इसके 5 फायदे


Benefits Of Safed Musli In Hindi: आयुर्वेद में सफेद मूसली का प्रयोग औषधि के रूप में बहुत ज्‍यादा किया जाता है। सफेद मूसली में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, म्यूसिलेज, सैपोनिन, फिनोल, रेजिन, और पॉलीसैकराइड्स आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेहत के लिए सफेद मूसली किसी वरदान से कम नहीं है। पुरुषों और महिलाओं, दोनों की सेहत के लिए सफेद मूसली बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। आमतौर पर सफेद मूसली का सेवन शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह डायबिटीज, गठिया, और पाचन संबंधी समस्याओं में भी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। सफेद मूसली का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप सफेद मूसली के पाउडर या कैप्सूल का सेवन दूध या शहद के साथ कर सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं सफेद मूसली के फायदे -

सफेद मूसली के फायदे - Benefits Of Safed Musli In Hindi

ताकत बढ़ाए 

सफेद मूसली को ताकत बढ़ाने वाली हर्ब के रूप में भी जाना जाता है। सफेद मूसली का सेवन करने से शरीर को शरीर को पोषण और शक्ति मिलती है। यह मांसपेशियों की मजबूत बनाती है और ताकत बढ़ाने में मदद करती है। यही वजह है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए सफेद मूसली को फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सफेद मूसली के पाउडर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

पेशाब संबंधी समस्याओं को दूर करे 

पेशाब के दौरान जलन और दर्द की समस्या होना काफी सामान्य है। ऐसी यूरिन सबंधी समस्याओं के लिए सफेद मूसली फायदेमंद होती है। पेशाब में जलन की शिकायत होने पर आप सफेद मूसली की जड़ को पीसकर दूध और इलायची के साथ उबाल लें। दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है। 

Safed-Musli-Ke-Fayde

पाचन संबंधी समस्‍याओं में फायदेमंद

सफेद मूसली का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ हो सकता है। सफेद मूसली में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे पेट में दर्द, दस्त, अपच और बदहजमी कैसे समस्याओं में काफी फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के लिए सफेद मूसली मानी जाती

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे 

सफेद मूसली का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो सफेद मूसली का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

अर्थराइटिस में लाभकारी 

सफेद मूसली का सेवन अर्थराइटिस की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, सफेद मूसली में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियां को मजबूत बनता है। दूध के साथ सफेद मूसली के पाउडर का सेवन करने से अर्थराइटिस के दर्द से आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: स्पर्म काउंट बढ़ा सकती है सफेद मूसली, इन 5 तरीकों से करें सेवन

सफेद मूसली का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

एनीमिया और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जरूर करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version