Benefits of Roasted Chana In Winters: सर्दियों में भुना चना खाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। भूने चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर पाए जाते हैं। भूने चने को सर्दियों में खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। भूना चना खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। भूने चने को कभी भी आसानी से खाया जा सकता है। भूने चने को खाने से डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में भूने चने खाने के फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी को करें मजबूत
सर्दियों में भूना चना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। इसको खाने से हड्डियों को भरपूर कैल्शियम मिलता हैं। इससे हड्डियों में हो रहा दर्द भी ठीक होता हैं। भूना चना खाने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। ये शरीर को गर्म करके सर्दी, जुकाम और खांसी से शरीर का बचाव करता हैं।
टॉप स्टोरीज़
भरपूर एनर्जी
सर्दियों में कई बार आलस आता है। ऐसे में भूने चने के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती हैं। भूने चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। ये शरीर की थकावट को दूर करने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को करें मजबूत
सर्दियों में भूने चने को खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसको खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलती हैं। ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों को सुबह क्या खाना चाहिए? जानें 5 चीजें जिनसे मिलेगा भरपूर पोषण
वजन को करें कम
सर्दियों में भूने चने को खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसको खाने से पेट भर जाता है और देर तक भूख का एहसास नहीं होता और आपका वजन भी कम होता है। भूने चने में बहुत कम मात्रा में कैलौरी मौजूद होती है, जो शरीर के वजन को नहीं बढ़ने देता।
डायबिटीज को करें कंट्रोल
सर्दियों में कई बार डायबिटीज बढ़ जाती है। ऐसे में भूना चना खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। भूना चना शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसको खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
भूना चना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
Main and Thumb Image Credit- GoMothers.in