Can Reading Books Improve Mental Health: किताबों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाने और लेखकों को सम्मान देने के लिए हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मानाया जाता है। इसका उद्देशय लोगों को किताबों की अहमियत समझाना और पढ़ने की रूचि बढ़ाना है। प्राचीन काल से ही ग्रंथों और किताबों को सम्मान दिया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि किताबे ही हमें बनाने में मदद करती हैं। किताबे पढ़ने से न सिर्फ ज्ञान बढ़ता है, बल्कि यह आदत हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किताबे पढ़ना हमारी मेंटल हेल्थ के लिए किस तरह फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की।
किताबे पढ़ना मेंटल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है? What Are the Benefits of Reading Books
स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है- Reduce Stress and Anxiety
किताबे पढ़ने से माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स होते हैं। इससे हार्ट रेट और मसल्स स्ट्रेस कम होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ सनसेक्स की 2009 की रिचर्स के मुताबिक किताबे पढ़ने से 68 प्रतिशत तक स्ट्रेस कम हो सकता है। अगर आपको स्ट्रेस औरम एंग्जायटी रहती है, तो माइंड को रिलैक्स रखने के लिए कुछ देर किताबे जरूर पढ़ें।
टॉप स्टोरीज़
ब्रेन हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Brain Health
एक्सपर्ट के मुताबिक, किताबे पढ़ना हमारी ब्रेन हेल्थ के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता है। इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्रेन एक्टिविटी इंप्रूव होती है। इससे ब्रेन में कॉग्निटिव फंक्शन इंप्रूव होता है और ब्रेन की क्रिएटिविटी बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले किताब पढ़ने की आदत से आती है अच्छी नींद, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और अन्य फायदे
इमोशनल हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Emotional Health
किताबे पढ़ने से इमोशनल हेल्थ भी इंप्रूव होती है। क्योंकि, किताबे पढ़ने के दौरान व्यक्ति खुशी, मजाक और दुख जैसे सभी इमोशंस समझ पाता है। इससे अलग-अलग इमोशन से डील करना सीखना आसान हो जाता है। कहानियों के जरिए दूसरे लोगों को समझने में भी मदद मिलती है।
स्लीप साइकिल इंप्रूव होती है- Improve Sleep Cycle
अगर आप सोने से पहले किताबे पढ़ते हैं, तो इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। यह आदत स्लीप साइकिल इंप्रूव करने में भी मदद करती है। किताबे पढ़ने की आदत से एंग्जायटी कम होती है और माइंड रिलैक्स होता है। जिन लोगों को सोने के दौरान ओवरथिंकिंग होती है, उनके लिए सोने से पहले किताबे पढ़ना बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को किताबें पढ़कर सुनाने से उनके मानसिक स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 4 फायदे
अकेला महसूस नहीं होता- Help To Deal with Loneliness
किताबे पढ़ने की आदत व्यक्ति को कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देती है। क्योंकि, आप अपना समय किताब के साथ बिता रहे होते हैं। यह आदत इंसान को अपनी कंपनी एंजॉय करने में मदद करती है। अपने फ्री टाइम में किताब पढ़ने से आप खुद को बेहतर समझ पाते हैं। आप खुद के साथ भी अच्छा महसूस करते हैं।
निष्कर्ष
किताबे पढ़ने की आदत मेंटल हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करती है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कंट्रोल होती है। जिन लोगों को ओवरथिंकिंग होती है, उन्हें सोने से पहले किताबे पढ़ने से ओवरथिंकिंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह आदत स्लीप साइकिल भी इंप्रूव करती है। साथ ही, मेंटल हेल्थ के साथ इमोशनल हेल्थ को भी फायदा पहुंचाती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।