Bacchon Ke Liye Munakka Ke Fayde: सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों को मुनक्का खिलाना भी बहुत फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का हेल्दी फैट्स, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत है। जो बच्चों को जरूरी पोषण प्रदान करने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा मुनक्का में कैटेचिन और केम्पफेरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं। साथ ही मुनक्का पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और गंभीर रोगों को दूर रखने में बहुत फायदेमंद है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो बच्चों को मुनक्का खिलाने से उन्हें सेहतमंद रखने में मदद मिलती है और शारीरिक का विकास बेहतर होता है। इस लेख में हम आपको बच्चों को मुनक्का खिलाने के 5 फायदे (bachon ko munakka khilane ke fayde) बता रहे हैं।
बच्चों के लिए मुनक्का के फायदे- Munakka Benefits For Children In Hindi
1. इम्यूनिटी मजबूत होती है
बच्चे सर्दी-जुकाम, बुखार, मौसमी एलर्जी और वायरल संक्रमण की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। मुनक्का खाने से बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बहुत सहायक है।
इसे भी पढें: शरीर के दोष के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें इन 5 फूड्स का सेवन
2. खून की कमी नहीं होती है
मुनक्का आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जिससे यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में बहुत सहायक है। बच्चों को नियमित मुनक्का खिलाने शरीर में रक्त के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है।
3. कब्ज की समस्या नहीं होती है
मुनक्का में डाइट्री फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है, जिससे यह पाचन को बेहतर बाने में मदद करता है। फाइबर मल को सख्त और स्मूद बनाने में मदद करता है। साथ मलत्याग में सहायता करता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच के साथ ही उल्टी दस्त की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
4. बुखार में बहुत फायदेमंद है
खजूर की तरह बच्चों को बुखार होने पर मुनक्का टॉनिक के रूप में काम करता है। यह बुखार के दौरान बेहतर महसूस और जल्दी रिकवर करने में भी मदद करता है।
5. मस्तिष्क का बेहतर विकास होता है
डायटीशियन गरिमा के अनुसार मुनक्का खाने से मस्तिष्क की चोटों को ठीक करने में मिलती है। साथ ही यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central Nervous System) की रक्षा करने में भी फायदेमंद है, जो बच्चों के मस्तिष्त को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। यह बच्चों का दिमाग तेज और याददाश्त को बेहतर बनाने में भी मददगार है।
इसे भी पढें: थायराइड रोगी इन 5 तरीकों करें सेब के सिरके का सेवन
बच्चों को मुनक्का कैसे खिलाएं- How To Give Munakka To Children
आप बच्चों को दूध के साथ या दूध में उबालकर मुनक्का खिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मुनक्का को पहले अच्छी तरह धो लें। आप बच्चों को रात को सोने से पहले या सुबह ब्रेकफास्ट में दूध और मुनक्का दे सकते हैं। आप चाहें तो रातभर भीगे हुए मुनक्के भी बच्चों को खिला सकते हैं। लेकिन 5-6 मीडियम साइज के मुनक्के से ज्यादा न खिलाएं।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version