Thyroid Me Seb Ka Sirka Ke Fayde: वर्तमान समय में लोगों में थायराइड की समस्या बहुत आम हो गई है। इन दिनों ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह जीवनशैली जुड़ा एक गंभीर रोग है, जिसके कारण लोगों को शरीर का वजन अचानक घटना, हार्ट रेट तेज होना, पसीना आना, चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही शरीर में हार्मोन असंतुलन का भी यह एक बड़ा कारण है, जो शरीर के कई कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो हमारे गले के ठीक नीचे स्थित होती है। यह ग्रंथी शरीर के लिए जरूरी दो महत्वपूर्ण हार्मोन्स का उत्पादन करने के लिए जिम्मेदार होती है पहला टेट्रायोडोथायरोनिन (T4) और दूसरा ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3)। ये दोनों हार्मोन मेटाबॉलिज्म की क्रिया नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है, तो इससे दोनों हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है, जिससे थायराइड की समस्या होती है।
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो थायराइड की समस्या में एप्पल साइडर विनेगर या सेब के सिरके का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। उनके अनुसार सेब का सिरका थायराइड के उपचार के लिए सबसे अच्छा, सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है। इसका सेवन करना भी बहुत आसान है। आप इसे कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको थायराइड में सेब का सिरका के फायदे और सेवन के 5 तरीके बता रहे हैं।
थायराइड में सेब का सिरका के फायदे- Apple Cider Vinegar Benefits In Thyroid In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर थाइराइड रोगी सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे हार्मोन्स के संतुलित उत्पादन में मदद मिलती है। सेब का सिरका मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर के आंतरिक वातावरण को एसिडिक बनाने में मदद करता है। सेब के सिरका कई जरूरी विटामिन, मिनरल्य, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह शरीर फैट की मात्रा को कंट्रोल करने और अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। वजन घटाने के लिए सेब का सिरका बहुत प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा शरीर डिटॉक्सीफाई करने के साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में भी सहायक है। इसलिए थाइराइड में सेब के सिरके का सेवन बहुत प्रभावी माना जाता है।
इसे भी पढें: शरीर के दोष के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें इन 5 फूड्स का सेवन
टॉप स्टोरीज़
थायराइड में सेब के सिरके का सेवन कैसे करें- How To Consume Apple Cider Vinegar In Thyroid
1. डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में: थायराइड रोगी सुबह खाली पेट पानी में सेब का सिरका, नींबू और शहद मिलार इसका सेवन कर सकते हैं।
2. सब्जी और अंडे के सलाद के साथ: आप सलाद के ऊपर सेब का सिरका छिड़कर डालकर खा सकते हैं।
3. हर्बल चाय में: आप कैफीनयुक्त की बजाए एक गिलास गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका, नींबू का रस, दालचीनी पाउडर और चुटकी भर लाल मिर्च मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
4. पानी, भोजन या ब्रेकफास्ट में: यह सेब के सिरके को शामिल करने का आसान तरीका है, कि आप जब सुबह पानी पिएं, भोजन करें या नाश्ता करें तो उसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिला लें।
5. सलाद या भोजन की ड्रेसिंग में: आप भोजन की ड्रेसिंग करते समय ऊपर से सेब का सिरका भी डाल सकते हैं, साथ ही सलाद में इसे स्प्रिंकल कर सकते हैं।
इसे भी पढें: दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट राय
इस तरह थाइराइड रोगी सेब के सिरके के फायदों का लाभ उठा सकते हैं। इससे हार्मोन्स को संतुलित रखने के साथ ही सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
All Image Source: Freepik.com