क्या प्रेग्नेंसी में पंचामृत का सेवन गर्भवती महिलाए के लिए है फायदेमंद?

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान पंचामृत का विशेष महत्व होता है। पंचामृत गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में पंचामृत का सेवन गर्भवती महिलाए के लिए है फायदेमंद?


मां बनना हर एक महिला के लिए एक सुखद अनुभव होता है। इस दौरान खानपान से लेकर हर एक छोटी से छोटी चीजों का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा फॉलो किया गया रुटीन न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालती है, बल्कि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। ऐसे में एक स्वस्थ जीवनशैली और स्वस्थ आहार का सेवन आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप गर्भवती हैं और एक हेल्दी आहार ले रही हैं। तो इस आहार में पांच सामाग्रियों से तैयार पंचामृत को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। हिंदू धर्म में पंचामृत का पूजा-पाठ के दौरान विशेष महत्व होता है। पंचामृत का सेवन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हिंदू धर्म में हर एक पूजा के बाद पंचामृत देने की परंपरा है। प्रसाद में पहली चीज पंचामृत चढ़ाई जाती है। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स और तुलसी भी मिलाई जाती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व मिल सकते हैं। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी पावर को विकसित करने में असरकारी होता। आइए जानते हैं गर्भावस्था में पंचामृत का सेवन करने से (Panchamrita Benefits) होने वाले फायदे - 

थकान और एसिडिटी करे कम

गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने में काफी ज्यादा थकान और एसिडिटी की परेशानी होती है। ऐसे में पंचामृत का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पंचामृत के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत किया जाता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन, एसिडिटी और आंत में होने वाले अल्सर को ठीक किया जाता है। यह आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव को कंट्रोल करता है। साथ ही आपकी थकान को दूर करने में आपकी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद हुआ बच्चा तो खुशी से झूम उठा परिवार, जानिए कैसे इस महिला ने जीती यूटरस टीबी से जंग

चेहरे की रंगत में करे सुधार

गर्भावस्था में चेहरा काफी ज्यादा डल हो जाता है। ऐसे में चेहरे पर ग्लो बरकरार रखने के लिए पंचामृत का सेवन करें। इसके सेवन से आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही आप अंदर से काफी हल्दा महसूस करेंगे। 

मानसिक स्वास्थ्य को करे बेहतर 

गर्भावस्थआ में कई महिलाएं स्ट्रेस से जूझती हैं। ऐसे में उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए पंचामृत का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पंचामृत में तुलसी का भी मिश्रण होता है, जो आपके दिमाग को शांत करके मानसिक समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से ना सिर्फ आपके शरीर की ताकत बढ़ती है। बल्कि याददाश्त क्षमता को बढ़ाने में भी असरदार होता है। 

इसे भी पढ़ें - यूट्रस (गर्भाशय) को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं जरूर खाएं ये 7 फूड्स, कई गंभीर बीमारियों से रहेगा बचाव

इम्यूनिटी बढ़ाए पंचामृत 

पंचामृत के सेवन से शरीर के टिश्यूज को पोषण मिलता है। इसमें मौजूद दूध और दही दांत, फैटी, मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही यह शारीरिक सेल्स मजबूत करता है। इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए आप पंचामृत का सेवन कर सकते हैं।

पित्त को करे संतुलित

शरीर में पित्त को संतुलित करने में पंचामृत का सेवन फायदेमंद हो सकता है। शरीर में अधिक पित्त की मात्रा होने से हीट रिएक्टिव होने लगता है, जो हमारे टिश्यू में सेटल हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को कंट्रोल करने में पंचामृत आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पंचामृत के सेवन से शरीर के हीट को कम किया जा सकता है। 

Read more on Women Health in Hindi 

 

Read Next

वर्क फ्रॉम होम से कैसे प्रभावित हो रहा है महिलाओं का स्वास्थ्य? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version