चाय को वंडर ड्रग के रूप में भी देखा जाता है। अब लोग चाय के फायदों को स्वीकारने लगे हैं। चाय के गुणों को केवल भारत में ही नहीं बल्कि जापान, चीन, इंग्लैंड आदि देशों में भी माना जा रहा है। चाय को तैयार करने के लिए अनेक चरणों का पालन किया जाता है। चाय की पत्तियां प्रोसेस्ड होती हैं, उसके बाद उन्हें डिब्बे में बंद करके उपभोक्ता तक पहुंचाया जाता है। आज हम बात कर रहे हैं ग्रीन टी की। ग्रीन टी ऐसी चाय है जो कम प्रोसेस्ड होती है। ग्रीन टी में चाय की ताजा पत्तियों को केवल स्टीम किया जाता है। पैकिंग से पहले ग्रीन चाय की पत्तियों को स्टीम ली जाती है। वहीं अगर काली व लाल चाय की बात की जाए तो उसमें पत्तियों को सुखाकर, उन्हें क्रश करके फर्मेंटेड किया जाता है। ग्रीन चाय हर उम्र के लोगों के लिए हैं। इसके सेवन से शरीर तरोताजा महसूस करता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि ग्रीन टी चेहरे की स्वास्थ्य के साथ-साथ सेहत के लिए किस तरह से उपयोगी है। पढ़ते हैं आगे...
ग्रीन टी से मिलने वाले 11 फायदे
- बैक्टीरियल इनफेक्शन- बता दें कि ग्रीन टी के सेवन से बैक्टीरियल इलेक्शन का खतरा बेहद कम हो जाता है।
- हाई ब्लड प्रेशर- ग्रीन टी का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में भी मददगार है।
- दातों में मजबूती- ध्यान दें कि ग्रीन टी के अंदर फ्लोराइड मौजूद होता है जो दातों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से दांत मजबूत बनते हैं।
- इम्यूनिटी सिस्टम- इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में चाय की विशेष भूमिका है।
- ब्लड क्लॉटिंग- ग्रीन टी के सेवन से ब्लड क्लोटिंग की समस्या खत्म हो जाती है।
- कोलेस्ट्रोल का स्तर- ग्रीन टी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।
- कैंसर प्रतिरोधी- बता दें कि ग्रीन टी के अंदर कैंसर प्रतिरोधी तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिस्ता खाना है फायदेमंद, न्यूट्रिनिस्ट से जानें इसमें छुपे गुण
- उम्र घटाएं- जो लोग ग्रीन टी का सेवन नियमित रूप से करते हैं वह हमेशा जवां और उनकी उम्र कम नजर आती है।
- सिर दर्द और तनाव से दूर- ग्रीन टी के में बहुत कम कैलोरी होती है। अगर इसकी तुलना कॉफी से की जाए तो इसके अंदर कैफीन आधी मात्रा में होते हैं जो तनाव और सिर दर्द से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।
- पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त- ग्रीन टी पाचन क्रिया को दुरुस्त वह बेहतर बनाने में सहायक है।
इसे भी पढ़ें- Milk Benefits: किस उम्र में कितना दूध है जरूरी? टोंड या डबल टोंड दूध क्यों हैं बेहतर, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
- ट्यूमर से बचाव - ग्रीन टी के अंदर प्राकृतिक एनजाइम मौजूद होते हैं जो ट्यूमर की ग्रोथ को बढ़ने से रोकते हैं।
- अगर आप 2 से 4 कप प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको अनेकों फायदे प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में जोड़ेंगे तो इसे ग्रीन टी का असर सेहत पर ज्यादा पड़ेगा।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
Read Next
Millet Diyas Recipe: दिवाली फेस्टिवल को और खास बनाना है, तो मिठाई में ट्राई करें मिलेट दिया रेसेपी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version