सूखे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, जानें गर्मी में खाने का सही तरीका

Benefits Of Eating Dry Figs: सूखा अंजीर खाने से वजन कम होने के साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूखे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, जानें गर्मी में खाने का सही तरीका


Benefits Of Eating Dry Figs: अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामन सी आदि। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। अंजीर के सेवन से पाचन तंत्र भ मजबूत होता है और कब्ज की परेशानी आसानी से दूर होती है। अंजीर को कई तरह से खाया जा सकता है। कई लोग पानी में भिगाकर, दूध में भिगोकर आदि तरीकों से भी अंजीर को खाते हैं। इसको कच्चा या सूखा भी खाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सूखा अंजीर खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। सूखा अंजीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में ये वजन कम करने में भी मददगार होता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से। 

इम्यूनिटी मजबूत करे

सूखी अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को बीमारियों से भी बचाता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। सूखा अंजीर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

सूखा अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को नहीं बढ़ने देती। सूखा अंजीर खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेटलॉस होने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बैली फैट भी कम होता है।

anjeer

कब्ज दूर करने में मददगार

अंजीर के सेवन से कब्ज दूर होने में मदद मिलती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को साफ रखकर मल को सॉफ्ट बनाता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर होने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट की सारी गंदगी आसानी से साफ होती है और पेट साफ होता है।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से खाली पेट करें करी पत्ते का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

हड्डियों को मजबूत करे

सूखा अंजीर शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ शरीर के दर्द को कम करता है। सूखा अंजीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

अस्थमा के लिए फायदेमंद

सूखा अंजीर खाने से अस्थमा के मरीजों को भी फायदा मिलता है। इसके सेवन सीने में कफ जमा नहीं होता है और म्यूकस झिल्लियों को भी नमी मिलती है। जिससे अस्थमा के मरीजों की परेशानी कम होती है। अस्थमा के मरीज इसका सेवन दूध के सथ कर सकते है।

गर्मी में अंजीर खाने का सही तरीका

गर्मी में अंजीर खाने के लिए रात भर इसको पानी में भिगो कर रखें। सुबह उठकर इसका सेवन किया जा सकता है। 

अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मूंगफली खानी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version