
Benefits Of Eating Blueberry And Curd Together In hindi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही, हमारे खानपान और जीवनशैली में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं। ऐसा करना जरूरी भी है। सही खानपान और सही लाइफस्टाइल की मदद से हम हीट को बीट कर सकते हैं और खुद स्वस्थ रह सकते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में मौसम जिस तरह से करवट ले रहा है, यह कहना मुश्किल है कि इस साल कितनी तेज गर्मी बढ़ेगी। इसके बावजूद, यह जरूरी है कि आप बढ़ते तापमान के लिए खुद को तैयार रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। ब्लूबेरी और दही को एक साथ मिलाकर खाएं। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। आइए जानते हैं, डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
शरीर का तापमान कम रहता है
जब आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते हैं, तो से लतपथ होकर ही घर लौटते हैं। कई बार, ऐसा भी होता है कि तेज गर्मी की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और चक्कर, थकान जैसी समस्या होने लगती है। इस तरह की प्रॉब्लम आपको न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर के टेंप्रेचर को सामान्य बनाए रखें या कूल डाउन करें। इसके लिए, आप दही में ब्लूबेरी मिलाकर खा सकते हैं। दरअसल, सभी तरह की बेरीज, जैसे रसबरी, स्ट्ॉरबेरी और ब्लूबेरी में शरीर को ठंडा करने के नैचुरल प्रॉपर्टी होती है। इसलिए, अक्सर विशेषज्ञ इसे गर्म तापमान में खाने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही, अगर आप ब्लूबेरी को दही के साथ खाते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और गर्मी लगने की शिकायत कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खाएं ब्लूबेरी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
पाचन शक्ति बेहतर होती है
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत करते हैं। इसमें पाचन शक्ति का कमजोर होना सबसे सामान्य समस्याओं में से एक है। दही और ब्लूबेरी का एक साथ सेवन कर आप इस समस्या से बच सकते हैं। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स पाचन में सुधार करने और आंत में फायदेमंद बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। ब्लूबेरी में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार
बीमार होने का रिस्क कम होता है
गर्मी के मौसम में बीमारी होने होने की चांसेज बहुत ज्यादा होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, गर्मी में हीट स्ट्रोक और लू लगना जैसी समस्याएं बहुत सामान्य तौर पर होती हैं। वहीं, अगर आप गर्मी के मौसम में ब्लूबेरी के साथ दही मिक्स करके खाते हैं, तो इससे बीमार होने का रिस्क कम होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ब्लूबेरी में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जबकि कैलोरी बहुत कम होती है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिस वजह से बीमार होने की आशंका में कमी आती है।
इसके अन्य लाभ
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता हैः ब्लूबेरी को न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव होता है, जिसकी मदद से याद्दाश्त बेहतर होती है और ब्रेन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, दही भी पोषक तत्वों से भरी होती है, जो मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतरः ब्लूबेरी एंथोसायनिन नामक यौगिकों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय रोग के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग के कम करने में मदद करते हैं।
वेट मैनेज करने में मददगारः ब्लूबेरी और दही दोनों ही कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही चीजें वेट मैनेज करने में मदद करते हैं। ब्लूबेरी में फाइबर भी आपको पूर्ण और संतुष्ट महसूस करने में मदद कर सकता है, जो ज्यादा खाने से रोकने में मदद कर सकता है।
कुल मिलाकर, आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी के साथ दही को मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इसे आप नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।
image credit: freepik