प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के क्या फायदे होते हैं? जानें इसे खाने के तरीके

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार खाने की आवश्यकता होती है। इससे उनको बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त पोषण मिलता है। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 18, 2023 13:30 IST
प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के क्या फायदे होते हैं? जानें इसे खाने के तरीके

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Benefits Of Eating Beetroot During Pregnancy : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट पर फोकस करने की आवश्यकता होती है। इस समय महिलाएं जितना पौष्टिक आहार खाएंगी उससे उनके भ्रूण का विकास तेजी से होता है। साथ ही बच्चे को गर्भ में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इस समय महिलाओं के आहार दूध और फलों को शामिल किया जाता है। साथ ही चुकंदर को खाने की भी सलाह दी जाती है। इससे महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय फोलेट, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम, आयरन और फाइबर मिलता है। चुकंदर में इसके अलावा भी कई पोषण तत्व होते हैं जो महिलाओं की खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। इसी वजह से महिलाओं को चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय इस बात का पता नहीं होता कि उन्हें किस चीज का सेवन करना चाहिए और किस चीज का नहीं। ऐसे में महिलाओं को अपने घर के बुजुर्गों व डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के फायदे और उसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।   

प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Beetroot In Pregnancy In Hindi  

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करें मजबूत  

चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में चुकंदर का  सेवन करने से आप कई तरह संक्रमण से भी खुद का बचाव कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको खून की कमी नहीं होती है।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होने पर अपनाएं ये उपाय, सही रहेगी हेल्थ 

beetroot benefits during pregnancy

मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में सहायक  

चुकंदर में पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का कार्य करता है। मेटाबॉलिज्म के नियंत्रित होते ही आपका शरीर आहार से एनर्जी बनाने की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है और आपको गर्भावस्था के समय थकान व कमजोरी महसूस नहीं होती है।  

सूजन को कम करने में मददगार  

चुकंदर में बिटेन (Betaine) नाम का तत्व पाया जाता है। ये तत्व शरीर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण की तरह कार्य करता है, जो शरीर से दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है। गर्भावस्था में भ्रूण का आकार बढ़ने से महिलाओं को पैरों में दर्द और सूजन होने की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप चुकंदर का सेवन कर इस समस्या में आराम पा सकती हैं।  

बर्थ डिफेक्ट को करें कम 

चुकंदर में उच्च मात्रा फोलेट पाया जाता है। चुकंदर शिशुओं के नर्वस सिस्टम के विकास में मदद करने में सहायक होता है और स्पाइना बिफिडा जैसे जन्म संबंधी रोग के जोखिम को कम करने में मददगार होता है। इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी में चुकंदर का जूस या चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है।  

खून को साफ करने में मददगार  

चुकंदर का जूस या सब्जी गर्भावस्था में महिलाओं को खून को साफ करने में मददगार होता है। साथ ही खून की वजह से होने वाले संक्रमण और भ्रूण को होने वाले रोग से बचाव करने में सहायक होता है। चुकंदर खाने से महिलाओं का स्टेमिना बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। जिसे चुकंदर से ठीक किया जा सकता है।   

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में बंद नाक खोलने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा आराम 

प्रेग्नेंसी में चुकंदर का सेवन कैसे करें? How To Eat Beetroot During Pregnancy In Hindi  

  • चुकंदर का जूस - चुकंदर का जूस बनाने के लिए आप एक से दो चुकंदर लें और इसका जूस निकाल लें। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें अदरक का रस और एक नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।  
  • चुकंदर का सलाद - इसके सलाद को बनाने के लिए आप एक चुकंदर को काट लें। इसके साथ ही एक खीरा भी काट लें। इस सलाद में आप नींबू का रस, एक चुटकी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला सकती हैं।   
Disclaimer