खाना खाने के बाद पिएं अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Ajwain Water Benefits After Meals: खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही, कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 01, 2023 10:00 IST
खाना खाने के बाद पिएं अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ajwain Water After Meals Benefits In Hindi: अजवाइन का प्रयोग लगभग हर भारतीय रसोई में होता है। हम अपनी दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत को कई भी लाभ पहुंचाती है। सिर्फ अजवाइन खाना ही नहीं, बल्कि इसका पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अजवाइन का पानी कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है? जी हां, भोजन के बाद अजवाइन का पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही, शरीर की कई परेशानियां भी दूर होती हैं। इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने के 5 फायदे बता रहे हैं -

खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने के फायदे - Ajwain Water After Meals Benefits In Hindi

पाचन को दुरुस्त रखे 

खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीना पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे भोजन को जल्दी पचाने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अजवाइन के पानी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो संक्रमण और मौसमी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। यह सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी से बचाने में मदद करता है। साथ ही सूजन से लड़ने में भी मददगार है।

पेट दर्द और उल्टी की समस्या दूर करे

कई बार खाना खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अजवाइन में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। भोजन के थोड़ी देर बाद अजवाइन का पानी पीने से पेट दर्द और उल्टी की परेशानी दूर होती है।

Benefits-Of-Ajwain-Water-After-Meals

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी की समस्या दूर करेगा हल्दी-अजवाइन का पानी, जानें बनाने का तरीका

वजन घटाने में मदद करे

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद अजवाइन के पानी का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। रोज खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने से अतिरिक्त चर्बी और बैली फैट को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए अजवाइन के पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। खाना खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको डॉक्टर की सलाह से अजवाइन के पानी का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पेट साफ नहीं होता तो इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन, मिलेगा आराम

आपको भोजन करने के कम से कम 45 मिनट बाद अजवाइन का पानी पीना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

Disclaimer