दही खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक और पेट को ठंडा रखने वाली होती है। हमारे यहां लगभग हर घर में दही का सेवन किया जाता है। यह बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका सेवन हर उम्र वर्ग का व्यक्ति बेहिच कर सकता है। कई लोग तो नॉन-वेज फूड के साथ भी दही का इस्तेमाल करते हैं, जैसे चिकन मेरिनेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है तो कहीं दही के साथ मछली बनाई जाती है। वहीं, कुछ लोग आलू की सब्जी में भी दही का उपयोग करते हैं और रायता या सलाद में भी दही को बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए दही खाना बहुत ही फायदेमंद है? अगर नहीं, तो जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें। आइए, डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इस संबंध में विस्तार से जानते हैं।
दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है- Improves Immunity Power
दही खाने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो दही में कई तरह के गुड और एक्टिव बैक्टीरिया होते हैं, जो अलग-अलग किस्म की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, दही विटामिन, प्रोटीन और लैक्टोबैसिलस का अच्छा सा्रेत है, जो कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यही नहीं, दही प्रोबायोटिक भी है, जो कि पेट को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: शाम को दही खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी
दही के सेवन से पाचन संबंधी समस्या कम होती है- Helpful For Digestive System
जैसा कि पहले ही हमने बताया है कि यह इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इसी तरह, यह पाचन शक्ति को भी बेहतर करने में मदद करता है। यहां तक कि जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, खासकर जो लोग लैक्टोस इनटोलरेंस हैं, वे भी दही खा सकते हैं और इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, फर्मेंटेशन दही में मौजूद बैक्टीरिया को पाचन क्षमता को बेहतर करता है और पेट संबंधी समस्याओं में भी सुधार करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह नाश्ते में खाएं दही, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
दही खाने से स्किन पर अच्छा असर पड़ता है- Useful For Skin
हमारे यहां सालों से दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल ग्लोइंग और स्मूद स्किन के लिए किया जा रहा है। असल में दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो कि स्किन पर एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इस प्रोसेस की मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं। इसके अलावा, दही नेचुरल मॉइस्चराइजर है। स्किन के फायदों के लिए दही को सिर्फ लगाना काफी नहीं होता है, बल्कि नियिमत रूप से इसका सेवन भी किया जाना चाहिए। इससे स्किन की चमक भी बढ़ती है और इसका बालों पर भी पोजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार
दही खाना हार्ट के लिए हेल्दी है- Good For Heart Health
शायद आपको पता न हो, अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, हाइपरटेंशन कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क भी कम होता है। इस तरह देखा जाए, तो दही खाने से हार्ट को प्रोटेक्शन मिलती है और हृदय संबंधी समस्याओं का रिस्क भी कम होने लगता है।
वजन कम करने में दही लाभकारी है- Helps In Weight Loss
मौजूदा समय में बहुत ज्यादा लोग मोटापे और ओवर वेट का शिकार हो रहे हैं। अपने वजन को कम करने के लिए लोग लगातार एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। वहीं, अगर आप अपनी डाइट में दही शामिल करें, तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वास्तव में, दही के सेवन से कोर्टिसोल का उत्पादन में कमी आती है और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
image credit: freepik