एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए बीटरूट यानी कि चुकंदर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं कुछ लोगों को चुकंदर खाना पसंद नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इसका रंग और स्वाद कुछ खास पसंद नहीं आता। बच्चे तो लगभग इसे खाने से मना कर देते हैं। वहीं डॉक्टर इसे कच्चा खाने की सलाह देते हैं। वहीं बात चुकंदर के गुणों की करें तो इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करने का काम करने में मदद करता है। महिलाओं में अक्सर ही खून की कमी होती है इसलिए महिलाओं को तो डाइट में चुकंदर जरुर लेना चाहिए। पर आज हम बात इन सभी लोगों के अलावा एक डायबिटीक व्यक्ति भी कर रहे हैं। चुकंदर डायबिटीक लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है। ये उनके ब्लड लेवल को सही रखता है और उनके खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। पर सभी सके लिए मुश्किल ये है कि वे चुकंदर को टेस्टी बना कर कैसे खा सकते हैं। तो आइए हम उनके लिए एक रोचक उपाय लाए हैं। ऐसे लोग चुकंदर से शुगर-फ्री लड्डू बना सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि।
चुकंदर से शुगर-फ्री लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
- 250 ग्राम चुकंदर (बीटरूट)
- 500 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 2 चम्मच घी
- सीडलेस खजूर का पेस्ट
- ड्राई फ्रूट्स
इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं ये 3 देसी अनाज, आहार में जरूर करें शामिल
टॉप स्टोरीज़
चुकंदर से शुगर-फ्री लड्डू बनाने की विधि-
- -सबसे पहले चुकंदर (बीटरूट) और नारियल को कद्दूकस कर लें।
- -फिर कड़ाही में इसमें घी डालें और फिर इसमें नारियल डालें।
- -नारियल को 5 मिनट तक पकने दें। फिर इसमे कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें।
- -फिर इसे मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाते रहें।
- -जब ये थोड़ा गोल्डन कलर का हो जाए तो इसमें हुए सीडलेस खजूर का पेस्ट डालें और चलाते रहें।
- -इस तरह इसे 4-5 मिनट तक और पकने दें और बीच-बीज में इसे चलाते रहें।
- -मिश्रण को 3-4 मिनट तक और पकने दें। फिर आंच बंद कर दें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें
- -इस मिश्रण को 20-25 मिनट तक ठंडा होने दें
- -ठंडा होने के बाद मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांट दें। फिर हर हिस्से को लड्डू का आकार दें।
- -लड्डुओं को शेप में रखने के लिए उन्हें कुछ समय तक किसी प्लेट में ही रहनें दें। फिर किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दें।
इसे भी पढ़ें : आपकी थाली ही आपको बना देती है डायबिटीज का शिकार, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें खान-पान का सही तरीका
चुकंदर के अन्य फायदे-
- जो लोग जिम में काफी वर्कआउट करते है और सारा दिन काम कर के थक जाते है उनके लिए चुकंदर खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये शरीर में उर्जा बढ़ाता है।
- चुकंदर में फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन काफी मात्रा में मौजूद होता है इसलिए ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- चुकंदर को खाने से शरीर में नाइट्रेट्स और गैस नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, जिससे बल्ड वेसल्स चौड़ा होने लगता है और हमारा ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
- चुकंदर में फाइबर होता है इसलिए यह कब्ज को दूर करने लिए सबसे अच्छा उपाय है।
- चुकंदर में कैलोर कम और एंटीऑक्सीडेंट व फाइबर अधिक मात्रा में होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Read more articles on Diabetes in Hindi