कोरोना की वैक्सीन लगवाने के कितने दिन बाद करें बेबी प्लानिंग? एक्सपर्ट बता रहे हैं महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

कोरोना की वैक्सीन गर्भावस्था में लेना कितना सुरक्षित है ये लोगों के बीच अबतक मतभेद बना हुआ है। आपके इन्हीं सवालों के जबाव आज हम लेकर आए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के कितने दिन बाद करें बेबी प्लानिंग? एक्सपर्ट बता रहे हैं महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। कई लोगों को वैक्सीन दिया भी गया है। लेकिन अभी भी लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर कई सवाल हैं। जैसे- किस उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन सेफ है? क्या यह गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है? क्या बच्चों को वैक्सीन लगाना चाहिए? इत्यादि कई सवाल लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर आ रहे हैं। कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी गंभीर हो सकता है। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी यह सलाह दी गई है कि गर्भवती महिलाओं को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। लेकिन भारत द्वारा निर्मित वैक्सीन को लेकर कई विरोध देखे जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि गर्भावस्था के दौरान कोरोना वैक्सीन लेना सेफ नहीं है। यदि आप कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और मां बनने की तैयार कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कोरोना होने के कितने दिन बात कंसीव करना चाहिए ? या फिर वैक्सीन लेने के कितने दिन बाद कंसीव लेना सेफ होगा? वैक्सीन को लेकर आपके सभी सवालों के जबाव आज आपको हम देने जा रहे हैं।

वैक्सीनेशन के बाद  कितने दिन बाद करना चाहिए कंसीव?

गाजियाबाद इंदिरापुरम की आनायाज क्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरा सिंह का कहना है कि कंसीव करना महिलाओं की अपनी च्वॉइस है। लेकिन अगर आपके लिए अभी का वक्त कंसीव करना अधिक महत्व नहीं रखता है, तो वैक्सीनेशन के बाद थोड़े समय के लिए कंसीव ना करना ही आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि, अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं, तो बिना किसी हिचकिचाहट के हेल्दी बेबी को जन्म दे सकती है।

इसे भी पढ़ें - गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है रागी का आटा, एक्सपर्ट से जानें प्रेग्नेंसी में रागी खाने के 9 फायदे

वहीं, अगर आपको पहले से ही कोई बीमारियां हैं और कंसीव करने का प्लान कर रही हैं, तो आपको कोरोना होने की संभावना अधिक है। ऐसी परिस्थिति में कंसीव ना करना ही आपके लिए बेहतर है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो वैक्सीन लगाने के करीब 6 से 8 सप्ताह बाद ही कंसीव करना बेहतर होगा। हालांकि, यह आपकी अपनी च्वॉइस होनी चाहिए।

गर्भावस्था में कोरोना वैक्सीन लेना कितना है सेफ?  

कोरोना की वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए कितना सेफ है, इस बात को लेकर दो राय बनी है। इसे लेकर कई महिलाओं बीच हिचकिचाहट है। कुछ लोगों को मानना है कि यह गर्भवास्था में सुरक्षित साबित नहीं हो सकता है और बच्चे के लिए खतरा बन सकता है। इतना ही वैक्सीन को लेकर पर्याप्त सबूत ना होने के कारण डॉक्ट भी दो हिस्सों में बंटे हैं। अभी तक सही तरीके से पुष्टि नहीं हुई है कि गर्भवती महिलाओं के लिए यह पूर्णत: सुरक्षित है या नहीं?

हालांकि, कई लंबे समय से प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही इसे सुरक्षित भी माना जा रहा है। कोरोना का टीका गर्भवती महिलाओं के लिए कितना सही साबित होगा इस बात को लेकर अभी तक कोई पर्याप्त रिसर्च नहीं हुए हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वैक्सीनेशन गर्भवती महिलाओं के लिए सेफ नहीं है। आप डॉक्टर की सलाहनुसार कोरोना वैक्सीन लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

वैक्सीनेशन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

वैक्सीनेशन के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। खासतौर पर गर्भावस्था में आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए-

  • इम्यूनिटी बूस्टर चीजों का करें सेवन
  • वैक्सीन लेने के बाद हानिकारक चीजों से दूर रहें।
  • शराब, एल्कोहल और धूम्रपान से बचें।
  • बाहर के खाने पीने से बचें।

Read more on  Women Health tips in Hindi

Read Next

गर्भावस्था (Pregnancy) में भिंडी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Disclaimer