बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Constipation In Children Ayurvedic Treatment In Hindi: छोटे बच्चों में भी कब्ज की समस्या हो सकती है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इससे राहत मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय


छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या होना काफी आम है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि केवल बड़े लोगों को ही कब्ज होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। छोटे बच्चों को भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। अगर आपके छोटे बच्चे को भूख कम लगती है, पेट में दर्द होता है या मल त्यागने में परेशानी होती है तो समझ लें कि उसे कब्ज की शिकायत है। बच्चों को कब्ज होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं। कब्ज होने पर बच्चा ठीक से खान नहीं खा पाता है और ठीक से मल त्याग नहीं कर सकता है। बच्चों में कब्ज होने पर सिर्फ बच्चा ही नहीं, पेरेंट्स भी काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में, कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से बच्चों में कब्ज की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं बच्चों में कब्ज को ठीक करने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies to cure constipation in children In Hindi) -

बच्चों में कब्ज दूर करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज - Ayurvedic Treatment For Constipation In Children In Hindi

त्रिफला

त्रिफला एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसे आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। त्रि फला को कब्ज की समस्या के लिए बेहद कारगर बताया गया है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो पेट साफ करने में मदद करते हैं। बच्चे को कब्ज होने पर उसे गुनगुने पानी या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण दें। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होगी और पेट अच्छी तरह साफ होगा। 

दूध और घी 

छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या होने पर उन्हें दूध में घी मिलाकर दें। दूध और घी का यह नुस्खा कब्ज की समस्या दूर करने के लिए सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। इसके लिए बच्चों को रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर दें। दूध में घी डालकर पीने से मल आसानी से बाहर निकलता है और कब्ज से राहत मिलती है। 

Kids-Contipation

किशमिश 

बच्चे में कब्ज की समस्या होने पर उसे किशमिश खिलाएं। किशमिश पेट साफ रखने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से पाचन बेहतर होगा और बच्चे की कब्ज की समस्या दूर होगी। इसके लिए एक चम्मच किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे बच्चे को खाने के लिए दें। किशमिश को बच्चे बहुत शौक से खाते भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: कब्‍ज का आयुर्वेद‍िक इलाज है मुनक्‍का, जानें सेवन के 5 तरीके 

पंचामृत जूस

आयुर्वेद में पंचामृत जूस के कई फायदे बताए गए हैं। छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या होने पर उन्हें पंचामृत जूस दे सकते हैं। पंचामृत जूस अनार, लौकी, सेब, गाजर और चुकंदर को मिलाकर बनाया जाता है। इस जूस को पीने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। 

अंजीर 

अंजीर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अंजीर बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। अंजीर खाने से मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए अंजीर को रातभर पानी में  भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: कब्‍ज का रामबाण इलाज है घी, जानें सेवन के 5 तरीके

Constipation In Children Ayurvedic Treatment In Hindi: ऊपर बताये गए सभी आयुर्वेदिक उपाय बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। बच्चों में कब्ज की शिकायत होने पर उनके खानपान पर भी विशेष ध्यान दें।

Read Next

Herbal Tea For Thyroid: थायराइड को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version