
Avocado Hair Mask For Split Ends In Hindi : गर्मियों में तेज धूप और प्रदूषण बालों का रूखापन बढ़ा देता है। इसके साथ ही, गर्मियों में स्कैल्प पर आने वाला पसीना बालों की जड़ों को कमजोर करने और स्कैल्प के संक्रमण के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। इस दौरान यूवी किरणे बालों की कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। बालों पर ध्यान न देना और डाइट में पर्याप्त पोषण न लेने की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। आज के दौर में अधिकतर लोगों को बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दोमुंहे बाल सबसे आम समस्या है। लेकिन घरेलू उपायों से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इस समस्या को दूर करन के लिए आप एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों पर एवोकाडो से होने वाले फायदे - Benefits Of Avocado For Hair in Hindi
एवोकाडो में आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और प्राकृतिक तेलों पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो बालों को मॉइस्चराइज करने व पर्याप्त पोषण प्रदान करने में सहायक होते हैं। एवोकाडो में मौजूद तेल आपके हेयर फॉलिक्स को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही, इससे दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, एवोकाडो में मौजूद बायोटिन स्कैल्प की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : बेकिंग सोडा से साफ करें बालों का हेयर कलर, जानें इस्तेमाल का तरीका
एवोकैडो हेयर मास्क कैसे बनाएं? How To Use Avocado Hair Mask For Spilt Ends in Hindi
दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए एवोकाडो का हेयर मास्क बेहद उपयोगी होता है। आगे जानते हैं इसे बनाने और बालों पर लगाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री:
- एवोकाडो - 1 पका हुआ
- शहद - 1 बड़ा चम्मच
- नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं -
- एक बाउल में एवोकाडो को तब तक मैश करें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बना जाए।
- मैश एवोकाडो में शहद और नारियल का तेल मिक्स करें।
- इसके अलावा आप इस मास्क में लैवेंडर ऑयल को मिला सकते हैं।
- इन सभी को अच्छे से मिक्स करें।
एवोकाडो हेयर मास्क को बालों पर कैसे लगाएं?
- इस मास्क को बालों की जड़ों पर लगाएं।
- इसके बाद हल्के हाथों से जड़ों पर मसाज करें।
- इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, और ऑक्सीजन स्कैल्प तक पहुंचती हैं।
- इसके बाद बचे हुए मास्क को बालों पर अप्लाई कर लें।
- मास्क को करीब 20 से 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
इसे भी पढ़ें : बालों के झड़ने और टूटने से परेशान हैं, तो लगाएं करी पत्ते और अलसी का तेल, जल्द दूर होगी समस्या
बेहतर रिजल्ट के लिए आप एवोकाडो हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार तक कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्मियों में बाहर जाते समय बालों को कवर करना न भूलें। साथ ही बालों को माइल्ड शैंपू से साफ करें।