अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में लाभकारी हो सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा के कई अन्य फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अश्वगंधा पाक का सेवन किया है? गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा पाक कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में अश्वगंधा पाक के फायदे और बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।
अश्वगंधा पाक बनाने की विधि ( Ashwagandha Pak Recipe in Hindi )
आवश्यक सामाग्री
- अश्वगंधा (प्रधान द्रव्य) - 480 ग्राम
- चीनी - 3 किलो
- गाय का दूध- 6 किलो
- दालचीनी - 12 ग्राम
- नागकेशर - 12 ग्राम
- तेजपता - 12 ग्राम
- इलायची - 12 ग्राम
- वंशलोचन - 7 ग्राम
- केशर - 7 ग्राम
- मोचरस - 7 ग्राम
- जायफल - 7 ग्राम
- खैरसार - 7 ग्राम
- जावित्री - 7 ग्राम
- जटामांसी- 7 ग्राम
- चन्दन - 7 ग्राम
- पिप्पला मूल - 7 ग्राम
- पाढ़ - 7 ग्राम
- लौंग - 7 ग्राम
- कंकोल - 7 ग्राम
- सिंघाड़ा - 7 ग्राम
- गोखरु - 7 ग्राम
- अखरोट - 7 ग्राम
- भिलावा - 7 ग्राम
- रस सिंदूर - 7 ग्राम
- वंग भस्म- 7 ग्राम
- लौह भस्म- 7 ग्राम
- अभ्रक भस्म - 7 ग्राम
- नाग्भ्स्म- 7 ग्राम
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में खाएं अश्वगंधा के लड्डू, जानें इसके फायदे और रेसिपी
विधि
सबसे पहले अश्वगंधा को बारीक पीस लें। अब इस अश्वगंधा चूर्ण को गाय के दूध के साथ अच्छी तरह पकाएं। दूध जब गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची, दालचीनी, नागकेशर और तेजपता मिलाएं। बाकि बची हुई जड़ी-बूटियों को बारीक पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। वहीं, चीनी की गाढ़ी चासनी बना लें। चासनी बनाने के बाद इसमें सभी सामाग्री को मिक्स करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे एक एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। लीजिए आपका अश्वगंधा पाक तैयार है। इसे आप नियमित रूप से खा सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को काफी लाभ होगा।
अश्वगंधा पाक के फायदे ( Ashwagandha Pak Benefits in Hindi )
आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा पाक का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर करता है। इसके सेवन से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई हो सकता है। साथ ही यह स्पर्म काउंट में वृद्धि करता है। इसके अलावा इसके सेवन से कई अन्य फायदे हो सकते हैं। जैसे-
- कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करने में अश्वगंधा पाक आपके लिए लाभकारी होता है। दरअसल, यह कैंसर की कोशिकाओं बढ़ने से रोकने में मददगार होता है।
- हाइपरटेंशन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अश्वगंधा पाक लाभकारी हो सकता है।
- महिलाओं में होने वाली व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने में यह काफी लाभकारी हो सकता है।
- नियमित रूप से अश्वगंधा पाक का सेवन करने से वात पित्त दोष को दूर किया जा सकता है।
- यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में असरदार है।
- स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
- शीघ्रपतन दोष को दूर करने के लिए यह पाक आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
- दुबले पतले लोगों के लिए अश्वगंधा पाक काफी फायदेमंद हो सकता है।
- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अश्वगंधा पाक का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा और शतावरी के फायदे: इन 5 परेशानियों को दूर करते हैं अश्वगंधा और शतावरी, जानें प्रयोग का तरीका
अश्वगंधा पाक के नुकसान ( Ashwagandha Pak Side Effects )
अश्वगंधा पाक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार पाक है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है। इसके सेवन से नुकसान होने का खतरा कम है। हालांकि, अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपको नुकसान हो सकता है। जैसे- शरीर में गर्मी, जलन इत्यादि साइड-इफेक्ट हो सकता है। वहीं, एक्सपर्ट की सलाह पर ही अश्वगंधा पाक का सेवन करेँ।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version