चेहरे की सु्ंदरता के लिए अपनाएं ये सेब मास्‍क

इस तरह से सेब आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस पैक के बतौर काम करता है। सेब की मदद से आप अपने घर पर ही फेस पैक बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे की सु्ंदरता के लिए अपनाएं ये सेब मास्‍क

सेब में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और कॉपर न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी ये तत्व काफी फायदेमंद हैं। इसमें पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखते हुए झुर्रियों आदि से चेहरे की रक्षा करती है। इसमें मौजूद कॉपर सूर्य की पराबैगनी किरणों से रक्षा करने वाले तत्व मेलेनिन का उत्पादन करता है। विटामिन ए त्वचा में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को सुधारने तथा नई कोशिकाओं के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस तरह से सेब आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस पैक के बतौर काम करता है। सेब की मदद से आप अपने घर पर ही फेस पैक बना सकते हैं।

ऐसे करें प्रयोग

अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं तो आपको इस नुस्खे का इस्तेमाल एक बार जरूर करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक सेब को कद्दूकस से ठीक तरह से कस लीजिए। अब उस बुरादे में से एक चम्मच लेकर उसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का जूस मिलाइए। सबको ठीक तरह से मिला लीजिए और इसे चेहरे पर लगाइए। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।

अगर आपकी त्वचा रूखी है और आप इसके सारे उपाय आजमाकर थक चुके हैं, तो अब आप ये नुस्खा आजमाकर देखिए। इसके लिए एक चम्मच कद्दूकस किए हुए सेब में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाइए। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइए। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक इंतजार कीजिए। अब गर्म पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए।

चेहरे पर निखार लाने वाला यह फेस पैक किसी भी टाइप के चेहरे के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच घिसा हुआ सेब और एक चम्मच ताजे अनार के जूस की जरूरत पड़ेगी। दोनों का मिश्रण बनाकर उसमें एक चम्मच दही मिलाइए। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 तक लगाए रखिए। बाद में गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए। यह आपके चेहरे पर तुरंत निखार लाने में सक्षम है।


Read More Articles On Beauty In hindi

Read Next

आप भी करते हैं ऐसा फैशन? तो खतरे के लिए रहें तैयार!

Disclaimer