
Ajwain Leaf Benefits: अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। अजवाइन में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अजवाइन स्वाद में कड़वा होता है, इसका तड़का किसी भी डिश के फ्लेवर को बेहतर करने का काम करता है। मसाले के अलावा आयुर्वेद में अजवाइन को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी-जुकाम की समस्या हो या पेट आदि से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी, इन सबमें अजवाइन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अजवाइन के बीज के अलावा इसके पौधे की पत्तियां (Ajwain Ke Patte Ke Fayde) भी कई गंभीर बीमारियों में रामबाण होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अजवाइन की पत्तियों के फायदे और इस्तेमाल के बारे में।
अजवाइन की पत्तियों के फायदे- Benefits of Ajwain Leaf in Hindi
अजवाइन की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का आयुर्वेद में औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट और पाचन से जुड़ी बीमारियों में अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन की पत्तियों का सेवन करने से आपको इन समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है-
1. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
अजवाइन की पत्तियों में मौजूद गुण सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। अजवाइन की पत्तियों का काढ़ा पीने से आपको सर्दी-जुकाम और खांसी में तुरंत फायदा मिलता है। अजवाइन की पत्तियों में मौजूद एंटी-बायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदे : वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं भुनी अजवाइन, जानें इसके अन्य 5 फायदे
2. पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में
पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन की पत्तियां आप सुबह खाली पेट चबाएं, इससे पाचन ठीक होगा और पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों में भी फायदा मिलेगा। भोजन के बाद अजवाइन की 2-3 पत्तियों को चबाने से आपका डाइजेशन ठीक रहता है।
3. फेफड़ों को रखे हेल्दी
फेफड़ों के लिए अजवाइन की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। अजवाइन की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। आप फेफड़ों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन की पत्तियों का सेवन डॉक्टर की सलाह के आधार पर कर सकते हैं।
4. बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद
अजवाइन की पत्तियों में मौजूद गुण शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अजवाइन की पत्तियां का सेवन और इससे बनी चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन की पत्तियों में मौजूद फोलेट, नियासिन और कैल्शियम जैसे गुण भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
5. अर्थराइटिस की समस्या में फायदेमंद
अर्थराइटिस के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन की पत्तियों का सेवन करने से अर्थराइटिस में दर्द और सूजन को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इस बीमारी में आप अजवाइन की पत्तियों के जूस का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे
अजवाइन की पत्तियों में मौजूद गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं। आप अजवाइन की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाएं, इससे कई गंभीर समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा अजवाइन की पत्तियों से बनी चाय या काढ़े का सेवन करने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है। किसी भी बीमारी या समस्या में अजवाइन की पत्तियों का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)