योग हमारे शरीर को रोगों से मुक्त करने का कार्य करता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर की कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। साथ ही कई रोगों से आपको सुरक्षा मिलती है। प्राचीन काल में योगियों द्वारा शरीर और सांस का उपयोग करके ऐसे आसन बनाए गए जिनसे शरीर स्वस्थ रह सके। योग में कुछ विशेष मुद्राओं का भी जिक्र मिलता है। मुद्रा हाथों से बनाई जाती है और इससे शरीर की ऊर्जा के प्रवाह को सक्रिय किया जाता है। योग ग्रंथों में मुद्राओं से शरीर के पंचतत्व- अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी और जल को बैलेंस किया जाता है। इस लेख में आपको अग्नि मुद्रा के बारे में बताया गया है। इस मुद्रा के वैसे तो शरीर पर कई लाभ होते हैं, लेकिन वजन को कम करने की इच्छा रखने वालों के लिए ये एक रामबाण उपाय की तरह कार्य करती है। इस मुद्रा से आप शरीर के अग्नि तत्व को नियंत्रित कर सकते हैं। आगे जानते हैं अग्नि मुद्रा से आप वजन को कैसे कंट्रोल कर सकती हैं और इसे करने के सही तरीका क्या है?
अग्नि मुद्रा से वजन को कैसे करें कंट्रोल?
अग्नि मुद्रा से शरीर की अग्नि तत्व को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही इसे बैलेंस भी किया जाता है। कुछ लोगों को मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्या होती है। जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। अग्नि मुद्रा को करने से शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है। इस मुद्रा के नियमित अभ्यास से आप वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट खीरा खाने से मिलते हैं कई फायदे, मोटापे से लेकर बीपी तक कई बीमारियां रहती हैं कंट्रोल
अग्नि मुद्रा को कैसे करना चाहिए?
- इस मुद्रा को करने के लिए आप शांत जगह पर बैठ जाएं।
- इसके बाद आप पद्मासन में बैठें।
- अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। साथ ही ध्यान करने की मुद्रा में बैठ जाएं।
- इस स्थिति में रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं और पीठ में दर्द हो रहा है तो आप दीवार का सहारा ले सकते हैं।
- इस मुद्रा को करने के लिए आप दोनों हाथों के अंगूठों को मध्यमा उंगली के साथ मिलाएं।
- ध्यान दें कि अंगूठे और मध्यमा उंगली के पोर आपस में मिले हुए हों।
- इसे करने का एक अन्य तरीका भी है, जिसमें आप अनामिका उंगली को नीचे और अंगूठे को ऊपर की ओर रखें।
- इस स्थिति में हाथ की अन्य उंगलियों को सीधे ही रखें।
- इस मुद्रा में बैठते हुए सांसों को सामान्य रूप से लेते रहें।
- अग्नि मुद्रा में आप 15 से 20 मिनट तक के लिए नियमित रूप से बैठें।
इसे भी पढ़ें : अग्नि मुद्रा क्या है? जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और करने का तरीका
अग्नि मुद्रा करने के अन्य फायदे
- सर्दी जुकाम की समस्या होने पर आप कुछ मिनट अग्नि मुद्रा कर सकते हैं।
- अग्नि मुद्रा से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही आपको कब्ज में आराम मिलता है।
- शरीर में होने वाले इंंफेक्शन को दूर करने के लिए भी आप अग्नि मुद्रा कर सकते हैं।
- इस मुद्रा को करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
Read Next
धमनियों में रुकावट (एथेरोस्क्लेरोसिस) की समस्या में करें ये 3 योगासन, ब्लॉकेज खोलने में मिलेगी मदद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version