50 के पार बढ़ती हैं काफी परेशानियां, इन 7 चीजों से शरीर में होने वाली कमियों को करें पूरा

बढ़ती उम्र के साथ शरीर को संपूर्ण पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में हमें अपने शरीर का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
50 के पार बढ़ती हैं काफी परेशानियां, इन 7 चीजों से शरीर में होने वाली कमियों को करें पूरा

बढ़ती उम्र के साथ लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में उम्र के बढ़ने के साथ-साथ हमें डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 50 के पार हमारे शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर आप अपने सेहत का सही से ख्याल रखते हैं, तो तमाम बीमारियों से बचे रहेंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप बढ़ती उम्र में रहेंगे स्वस्थ-


इस पेज पर:-


विटामिन B12

शरीर में खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में विटामिन B12 हमारी मदद करता है। मछली, अंडे और मांस जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन B12 की अधिकता होती है। इसके अलावा B12 के सप्लीमेंट्स और फोर्टिफाइड फूड्स से आप अपने शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

विटामिन B6

विटामिन B6 शरीर में कीटाणुओं से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है। 50 से अधिक उम्र के लोगों को विटामिन B6 की काफी जरूरत होती है। विटामिन B6 उम्रदराज लोगों में याददाश्त की क्षमता को बनाए रखता है। छोले विटामिन B6 के सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाते हैं। इसके अलावा यह फैटी फिश और फोर्टिफाइड फूड्स में भी पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - सावधान! जरूरत से ज्यादा ना खाएं भिंडी, वरना बढ़ सकती हैं ये 5 समस्याएं

कैल्शियम

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। बढ़ती उम्र में कमजोर हड्डियों के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह समस्या बहुत ही आम है। कैल्शियम के कारण नर्व्स, मांसपेशियां, कोशिकाएं और रक्त वाहिकाएं सही से कार्य नहीं कर पाती हैं। 50 की उम्र की महिलाओं और 70 साल के पार पुरुषों को अपने डाइट में 20 फीसदी अधिक कैल्शियम शामिल करना चाहिए। कैल्शियम के रूप में दूध, दही, मक्खन, दालें, सोया और पनीर ले सकते हैं।

विटामिन डी

मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए शरीर को विटामिन डी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा विटामिन डी इम्यूनिटी को बूस्ट रखने में हमारी मदद करता है। धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अगर आप किसी कारणवश धूप से विटामिन डी नहीं ले पाते हैं, तो आप कुछ आहार के जरिए शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। मछली और सैल्मन जैसे वसायुक्त आहार तथा मशरूम में विटामिन डी की प्रचुरता होती है।

मैग्नीशियम

हड्डियों को मजबूत रखने में मैग्नीशियम हमारी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड शुगर को भी स्थिर रखता है। आप नट्स, बीज और पत्तेदार सब्जियों से मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  स्वादिष्ट खाने का भी नहीं आ रहा स्वाद? कहीं आप तो नहीं इन 4 बीमारियों के शिकार 

प्रीबायोटिक्स

आंतों की समस्याओं को दूर रखने के लिए प्रीबायोटिक्स फूड्स को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। प्रीबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व आपको दही और सॉक्रॉट जैसे फूड्स में आसानी से मिल सकते हैं। ये शरीर में एलर्जी और डायरिया जैसी परेशानी को रोकने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है। 

>

ओमेगा-3

फिश, अखरोट, ऑलिव ऑयल जैसे खाद्य पदार्थों में ओमेगा-3 की अधिकता होती है। यह शरीर को नेचुरल रूप से ओमेगा-3 प्रदान करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आंखें, दिमाग और स्पर्म सेल्स का विकास होता है। यह बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याएं जैसे-अल्जाइमर और गठिया जैसे रोगों से बचाव करता है। 

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

यह विडियो भी देखें

Read Next

खून को पतला करने वाली दवाओं के साथ न लें इस तरह के भोजन, स्वाति बाथवाल से जानें कैसे करें डाइट में सुधार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version