आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में काफी संकेत पहले से ही दे सकता है। आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपकी ऊर्जा और जोश पूरा दिन बना रह सकता है। आज के दिन आपको हल्की खांसी या सर्दी परेशान कर सकती है। ऐसी समस्या होने पर आप दवाएं ले सकते हैं।
वृषभ
आज के दिन आपको आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रखना है। इसके साथ ही साथ स्वस्थ आहार खाएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूी मिलेगी।
मिथुन
अगर आपने हाल ही में आपको किसी पुरानी बीमारी से जीत मिली है तो ऐसे में लापरवाही बिलकुल न बरतें। ऐसा करना आपके शरीर के संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
कर्क
आपकी सेहत आज के दिन अच्छी रह सकती है, लेकिन मौसम में होने वाला बदलाव आपको थकान या ठंड जैसी समस्याएं दे सकता है। इसलिए इससे बचकर रहने की जरूरत है।
सिंह
आज आप अपनी सेहत को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर हाल में आपको चोट लगी है तो यह घाव तेजी से ठीक हो सकता है। ऐसे में शारीरिक गतिविधियां करने से बचें।
कन्या
एलर्जी या सिरदर्द जैसी समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी समस्याएं होने पर आपको खुद डॉक्टर बनने के बजाय डॉक्टर से समय पर सलाह लेनी चाहिए।
तुला
आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने वर्कआउट को थोड़ा बढ़ाएं और सुबह जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी का लाभ उठाएं।
वृश्चिक
आज के दिन आपको शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर एक्टिव रहना है। मौसम में बदलाव के कारण आपको थकान या अकेलापन महसूस हो सकता है।
धनु
आज आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर भी एक्टिव रहना है। इसके लिए जंक फूड से दूर रहें और संतुलित आहार लें।
मकर
आज आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको साइक्लिंग, स्विमिंग करने के साथ ही साथ जिम जाकर एक्सरसाइज करने की जरूरत है।
कुंभ
आज थकान और अकेलापन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। अगर आपको सिरदर्द है, तो अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत है। इससे आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
मीन
आज आप खुश महसूस करेंगे, लेकिन त्वचा से जुड़े किसी संक्रमण का खतरा हो सकता है। आज के दिन आपको जंक फूड और मिठाइयां खाने से दूर रहना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version