आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल के समय से ही कुल 12 राशियां होती हैं, जिनका स्वास्थ्य और किसमत एक दूसरे से बिलकुल अलग होती है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। राशिफल स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां आपको पहले से ही दे सकता है। इससे आप अपनी सेहत का हाल पहले से ही जान सकते हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपके स्वास्थ्य में हल्की समस्याएं जैसे सर्दी, खांसी या आंखों में संक्रमण आदि हो सकती है। इन्हें नजरअंदाज करने से बचें और सावधानी बरतें।
वृषभ
आज अपनी आंखों और गले की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि आज आपको इनसे जुड़ी समस्याएं होने की संभावना है। आज आपको अधिक मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।
मिथुन
आज आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। खासकर आपको अपनी आंखों को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना है। ऐसे में लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से बचें।
कर्क
आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी। आज के दिन त्वचा की देखभाल करें साथ ही शारीरिक और मान को संतुलित रखें।
सिंह
आज के दिन आपको एलर्जी के कारण बहती नाक और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो आज के दिन आपको स्नास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कन्या
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ हो सकता है। अपनी ऊर्जा को अच्छा बनाए रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और मल्टीविटामिन्स शामिल करें।
तुला
अगर आप मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल करें। अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति को संतुलित रखना बेहद जरूरी है।
वृश्चिक
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचाकर उसे सही जगह लगाना चाहिए। इससे शरीर में ताजगी और स्फूर्ति लंबे समय तक बनी रहेगी।
धनु
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन काम की थकान को कम करने के लिए शरीर को पर्याप्त आराम भी दें।
मकर
सूरज की रोशनी में समय बिताना आज के दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको सुबह की शुरूआत सैर करके करनी चाहिए। आज आपको ज्यादा दवाएं खाने से बचना चाहिए।
कुंभ
आज के दिन आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी में लाभ देखने को मिल सकता है। सुबह या रात की सैर करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
मीन
आज आपको अपने व्यायाम की दिनचर्या को बनाए रखना है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अरोमाथेरेपी के साथ ही माइंडफुलनेस का भी अभ्यास करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version